फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Banwari Lal Purohit said - aim big, nothing is impossible in the world

बनवारी लाल पुरोहित बोले- लक्ष्य बड़ा रखो, दुनिया में कुछ भी नामुमकिन नहीं

Wed, 20 Apr 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Banwari Lal Purohit said - aim big, nothing is impossible in the world
चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज में मंगलवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान चंडीगढ़ यूटी के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित मुख्यातिथि रहे और छात्रों को डिग्रियां प्रदान कीं। दीक्षांत समारोह में 2017-18 और 2018-19 बैच के करीब 2300 विद्यार्थियों को डिग्री दी गई। कोविड के कारण दो साल से समारोह नहीं हो पाया था। प्रशासक ने छात्रों को कहा कि तुम्हारा लक्ष्य बड़ा होना चाहिए, दुनिया में कुछ भी हासिल करना नामुमकिन नहीं है।
विज्ञापन

प्रशासक ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि आप सभी को उन्हें अपना आदर्श बनाना चाहिए। कलाम की तरह जिंदगी में सादगी और ऊंचे विचारों वाला होना चाहिए। उन्होंने किस्सा सुनाया कि कलाम साहब जब राष्ट्रपति भवन आए थे तब दो सूटकेस उनके पास थे एक किताबों से भरा था और दूसरे में उनके कपड़े थे। जब उन्होंने राष्ट्रपति भवन छोड़ा तब भी वे ये ही दो सूटकेस लेकर निकले थे। जीवन में इतनी सादगी बरतना सीखें। आप में से बहुत से छात्र दूसरे देशों में पढ़ने के लिए जाएंगे। हमें इतनी मेहनत करनी है कि लोग विदेशों में भी हमारे देश और उनके नागरिकों की चर्चा करें। खुद का स्वयं अवलोकन करें।
विज्ञापन

सभी का अपना महत्व, इसे समझें
प्रशासक ने कहा कि किसी बीज में फलदार-छायादार वृक्ष बनने की क्षमता होती है। किसी में महकने वाला पौधा बनने की, किसी में सुरक्षा प्रदान करने के लिए कांटेदार झाड़ बनने की, सभी की सृष्टि में अपनी जगह और अपना महत्व है। हमें इसे समझना है। प्रशासक ने कॉलेज को गोल्डन जुबली ईयर में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दीं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा ने डिग्रियां वितरिण कार्यक्रम शुरू करने से पहले कॉलेज की पूरे वर्ष की उपलब्धियों की रिपोर्ट पढ़ी और विद्यार्थियों को इसके लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed