फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bank Strike Today: Second day of Bank Strike in Punjab

Bank Strike Today : पंजाब में दूसरे दिन भी बैंकों की हड़ताल, लुधियाना में 2000 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Tue, 16 Mar 2021 05:25 PM IST
ajay kumar अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Mar 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
Bank Strike Today: Second day of Bank Strike in Punjab
बैंक की हड़ताल। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में बैंकों के निजीकरण के खिलाफ मंगलवार को दूसरे दिन भी बैंककर्मियों की हड़ताल जारी है। लुधियाना में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की अगुवाई में फव्वारा चौक पर एसबीआई बैंक के बाहर कर्मचारियों ने धरना दिया और जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


कहा कि सरकारी बैंकों को खत्म करना बंद करे अन्यथा बैंक कर्मचारी एक मंच पर आकर तीखा संघर्ष करेंगे। दो दिन की हड़ताल के चलते लगभग दो हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। इस दौरान निजी बैंक सामान्य दिनों की तरह ही खुले रहे, वहां कामकाज चलता रहा। 
विज्ञापन


फोरम के संयोजक नरेश कुमार ने कहा कि सरकारी बैंकों ने हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई है। आम लोगों को भी सरकारी बैंकों पर ज्यादा भरोसा है। केंद्र सरकार बैंकों का निजीकरण कर सीधे तौर पर कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचा रही है। सत्ता में आने से पहले भाजपा सरकार ने कई बड़े दावे किए थे लेकिन अब निजीकरण की नीति उनके चेहरे से नकाब हटा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निजीकरण के विरोध में गरजे कर्मचारी
मुफ्तसर में दूसरे दिन भी बैंक कर्मियों ने रैली निकाल कर अपना विरोध जताया है। रैली मस्जिद चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक से शुरू होकर रेलवे रोड, भाई महासिंह चौक मलोट रोड होते हुए कोटकपूरा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

जालंधर में भी किया प्रदर्शन

निजीकरण के खिलाफ जालंधर में बैंककर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। प्रदर्शन में लगभग 350 बैंक शाखाओं के तीन हजार से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के कन्वीनर अमृतलाल ने कहा कि सरकार सार्वजनिक बैंकों का निजीकरण करने में तुली हुई है। 12 लाख करोड़ के करीब ऋण एनपीए है, जिसके लिए सरकार कोई सख्त कदम नहीं उठा रही है। कॉरपोरेट जगत से जुड़े लोगों ने बैंकों से जो ऋण ले रखा है, वे देने का नाम नहीं ले रहे हैं। 

फिरोजपुर में बैंक के बाहर धरना
फिरोजपुर में बैंक कर्मियों ने छावनी स्थित एसबीआई की मुख्य ब्रांच के पास धरना दिया। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी नेता प्रेम शर्मा और सुखपाल ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी बैंकों को निजी हाथों में सौंप रही है, यह गलत है। बैंकों के निजी हाथों में चले जाने से आम जनता को काफी नुकसान होगा।

सांसद परनीत कौर ने केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखा पत्र
पटियाला में भी दूसरे दिन बैंकों की हड़ताल जारी। कर्मचारियों ने पंजाब नेशनल बैंक सर्किल ऑफिस और छोटी बारादरी के बाहर रैली की गई। बाद में जुलूस की शक्ल में बाजारों से होते हुए रैली को किला मुबारक चौक तक ले जाया गया। पंजाब बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के महासचिव एवं एआईबीईए के संयुक्त सचिव एसके गौतम ने बताया कि बैंक कर्मचारियों की हड़ताल को सांसद परनीत कौर ने समर्थन दिया है और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर मांगों पर गौर करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed