फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bank manager jumped in the canal in Firozpur

फिरोजपुर: बैंक मैनेजर ने सरहिंद नहर में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे, पुलिस ने मामला किया दर्ज

Thu, 21 Oct 2021 12:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Oct 2021 12:14 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर में एक बैंक मैनेजर ने नहर में छलांग लगा दी। अपने खिलाफ दर्ज मामले को लेकर बैंक मैनेजर परेशान था। गोताखोर तलाश में जुटे हैं। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Bank manager jumped in the canal in Firozpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजपुर के मक्खू के बंगाली पुल के नजदीक सरहिंद नहर में एक बैंक मैनेजर ने छलांग लगा दी। गोताखोरों की मदद से नहर से शव की तलाश की जा रही है। मोगा निवासी एक व्यक्ति ने बैंक मैनेजर और उसके भाई के खिलाफ मोगा थाना में एक मामला दर्ज करवाया था, उसके चलते मैनेजर मानसिक तौर पर परेशान रहता था। 

विज्ञापन


थाना मक्खू पुलिस ने बुधवार बैंक मैनेजर के भाई के बयान पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मनप्रीत सिंह निवासी वार्ड नंबर-7 कोटकपुरा बाईपास चौक नजदीक धवन पैलेस (मोगा) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका भाई लखबीर सिंह (30) मोगा में एक बैंक में बतौर मैनेजर तैनात है।
विज्ञापन


आरोपी रणजीत सिंह सहोता निवासी दमन नगर मोगा ने उसके और उसके भाई लखबीर के खिलाफ मोगा थाना में एक मामला दर्ज करवाया था। इसी मामले से उसका भाई लखबीर मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। इसीलिए लखबीर ने मंगलवार को मक्खू स्थित बंगाली पुल के नजदीक सरहिंद नहर में छलांग लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर के किनारे से उसके भाई का सामान बरामद हुआ है। गोताखोर नहर में शव की तलाश कर रहे हैं। इस मामले की तफ्तीश कर रहे इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह के अनुसार मनप्रीत के बयान पर आरोपी रणजीत सिंह सहोता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले में जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed