फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bank employees on strike in Punjab

पंजाब में भी बंद रहीं बैंक शाखाएं, और बढ़ेगी मुश्किलें...लेकिन बीच में एक दिन निपटा लें काम

Sat, 22 Dec 2018 09:27 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 22 Dec 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
Bank employees on strike in Punjab
हड़ताल करते हुए बैंक कर्मचारी

पंजाब में भी बैंक हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। प्रदेश भर में बैंक शाखाएं बंद रही। ऑल इंडिया बैंक अफिसर्स कन्फेडरशन (एआईबीओसी) के आह्वान पर अमृतसर के सभी बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। जिले में राष्ट्रीयकृत बैंकों की 350 से अधिक शाखाओं के 4000 से अधिक कर्मचारी भारतीय स्टेट बैंक की छावनी शाखा में एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


आल इंडिया वाइस प्रेसीडेंट संजीव शर्मा की अगुवाई में बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। बैंक बंद होने के कारण आम लोग प्रभावित हुए।  संजीव शर्मा ने कहा की सरकार देना बैंक व विजया बैंक को बैंक ऑफ बड़ौदा में मर्ज करने की योजना बना रही है। बैंक कर्मी इसे स्वीकार नहीं करेंगे। सरकार ने पे कमीशन आधार पर वेतन नहीं दिया है। सरकार बैंक कर्मियों का वेतन 8 फीसदी की दर से बढ़ा रही है। कर्मियों की मांग 35  फीसदी है। आज की हड़ताल से करीब 300 करोड़ रुपये का लेनदेन नहीं हुआ। 

विज्ञापन

Bank employees on strike in Punjab
पटियाला में भी हड़ताल

पंजाब व्यापार मंडल के महासचिव समीर जैन ने बताया शुक्रवार की हड़ताल के बाद शनिवार और रविवार बैंकों की छुट्टी है। 24 दिसबंर बैंक खुलेंगे। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी है। 26 दिसंबर को बैंक कर्मचारी फिर हड़ताल पर रहें। 24 दिसंबर को छोड़कर लगातार 5 दिन बैंक बंद रहने से व्यापार की कमर टूट जाएगी। 

वहीं पटियाला में भी हड़ताल का असर देखने को मिला। बैंक कर्मचारियों ने जोरदार धरना प्रदर्शन कर वेतन व पेंशन में वृद्धि, बैंकों में पांच दिवसीय प्रणाली लागू करने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए राजीव सरहंदी ने कहा कि बैंक अधिकारियों का वेतन वृद्धि समझौता एक नवंबर 2017 से लागू होना था। केंद्र सरकार व बैंक मैनेजमेंट के ढीले रवैये कारण 13 महीने बीतने के बाद भी इस तरफ कोई कदम नहीं उठाया गया है। अब बैंक मैनेजमेंट सरकार के इशारे पर वेतन वृद्धि केवल स्केल तीन अफसरों तक ही लागू करने पर अड़ा है। पिछले 10 वेतन वृद्धि समझौते स्केल सात अफसरों तक लागू हुए हैं। 

गुरदासपुर और मुक्तसर में भी बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल में रहे। मुक्तसर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक आफ बड़ौदा के अधिकारियों ने हड़ताल की। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने मलोट रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के आगे रोष प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed