{"_id":"674f907edbb544aacdb7f632e94442d1","slug":"bank-buses-and-insurance-company-on-strike-on-2-september-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 सितंबर को बैंक, बीमा और बसें भी हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 सितंबर को बैंक, बीमा और बसें भी हड़ताल पर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 31 Aug 2015 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और फेडरेशनों की ओर से दो सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है। यह हड़ताल मोदी सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में की जा रही है। चंडीगढ़ में भी हड़ताल होगी। इसकी तैयारियां अलग अलग संगठनों और कर्मचारी संगठनों के लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
दो सितंबर को वित्तीय संस्थान, सरकारी क्षेत्र के बैंक, जीवन बीमा निगम, जनरल इंश्योरेंस, बीएसएनएल, पोस्ट आफिस, एजी ऑफिस, चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम के कर्मचारी, ट्रांसपोर्ट, हाउसिंग बोर्ड, इंडस्ट्री के मजदूर हड़ताल में शामिल होंगे। सीटीयू वर्कर्स यूनियन के नेताओं का कहना है कि दो सितंबर को एक भी बस नहीं चलेगी।
विज्ञापन
इंप्लाइज फोरम के कन्वीनर राजीव सहगल ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने लोकसभा के आम चुनाव में किए वादों को भूल गए। यूटी पावरमेन यूनियन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी का कहना है कि बिजली कर्मचारी भी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
सीटीयू वर्कर्स यूनियन के प्रधान भूपिंदर सिंह, महासचिव रंजीत सिंह हंस, जतिंदर पाल सिंह और सतिंदर सिंह ने कहा कि प्रशासन के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। नेताओं ने कहा कि आउटसोर्स से ड्राइवर और कंडक्टर की भरती नहीं होनी चाहिए।