{"_id":"59db49014f1c1b98678b4c25","slug":"bank-accounts-of-happiness-in-chandigarh-sector-17-post-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के इस पोस्ट ऑफिस में खुलवाएं खुशियों के खाते, इस तारीख तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के इस पोस्ट ऑफिस में खुलवाएं खुशियों के खाते, इस तारीख तक
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 10 Oct 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
बैंक अकाउंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग ने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखकर खुशियों का खाता खोलने का काम शुरू कर दिया है। 14 अक्तूबर तक यह विशेष मुहिम चलेगी। इस संबंध में चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित सीनियर पोस्ट मास्टर एसएस कौशल ने बताया कि सभी डाक घरों में खाता खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि डाक विभाग ने यह मुहिम त्योहारों के मद्देनजर की है, ताकि लोग अपनी दस वर्ष की बेटियों के नए खाते (सेविंग अकाउंट, सुकन्या समृद्धि अकाउंट) खोल सकें। इतना ही नहीं बुजुर्गों के लिए सीनियर सिटीजन सेविंग अकाउंट, टर्म- डिपोजिट, मंथली सेविंग अकाउंट, रेकरिंग डिपॉजिट के नए खाते खोले जा सके।
चंडीगढ़ डिविजन के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट आफिस डॉ. अमनप्रीत सिंह ने बताया कि इस मुहिम के तहत नए खाते पचास रुपये या उससे कम में भी खुल रहे हैं और नए ग्राहकों को खाता खोलने के साथ पास बुक, चेकबुक व एटीएम कार्ड भी दिएं जाएंगे।
विज्ञापन
खुशियों का खाता मुहिम के तहत स्कूलों, फैक्ट्रियों व गांव स्तर पर कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि 14 अक्टूबर तक खुशियां का खाते खोले जा सकें। उन्होंने बताया कि विभिन्न संस्थाओं के जरिए भी दस वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के खाते भी खोले जा रहे हैं।
चंडीगढ़ डिविजन में 93 डाकघर आते हैं। खाता खोलने के लिए आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज और दो आईडी प्रूफ देना होगा। 50 हजार रुपये से अधिक का खाता खोलने के लिए पैन कार्ड भी जरूरी होगा।