फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bangalore challenges Punjab Kings today, winner will have a ticket to the final

Chandigarh News: पंजाब किंग्स को आज बंगलूरू का चैलेंज, जीतने वाला का फाइनल का टिकट पक्का

Thu, 29 May 2025 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Bangalore challenges Punjab Kings today, winner will have a ticket to the final
चंडीगढ़। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम मुल्लांपुर में आईपीएल में वीरवार को पहला क्वालिफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू और पंजाब किंग्स की टीमों के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7.30 बजे से होगा। जो टीम जीतेगी, वह फाइनल में पहुंच जाएगी। हारने वाली टीम क्वालिफायर-2 में एलिमिनेटर की विजेता का सामना करेगी। एलिमिनेटर मुकाबला 30 मई को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच होगा। इन मुकाबले को लेकर फैंस में काफी खुशी है। देशभर से आए फैंस ने सिटी ब्यूटीफुल में डेरा डाला है। बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने मुल्लांपुर में जमकर अभ्यास किया। वहीं, बंगलूरू की टीम बुधवार रात शहर पहुंची। पंजाब किंग्स को अभ्यास का फायदा मिलेगा, वहीं बंगलूरू को अभ्यास का मौका नहीं मिला। वहीं टीम के धाकड़ बल्लेबाज किंग कोहली टीम की बजाय पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक प्राइवेट जहाज से एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से वह गाड़ी मे बैठकर चंडीगढ़ के प्राइवेट होटल के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर बंगलूरू के बीच प्लेऑफ के इस पहले मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। आईपीएल इतिहास की बात करें अब तक दोनों टीमों के बीच 35 मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें पंजाब किंग्स ने 18 बार और बंगलूरू ने 17 बार जीत दर्ज की है। यानी मुकाबला हमेशा से बराबरी का रहा है।
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बिना किया अभ्यास
दोपहर 2 बजे मुंबई इंडियंस की टीम मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम पहुंची, लेकिन टीम के साथ रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या नहीं दिखाई दिए। वहीं, अन्य टीम के सदस्यों ने मैदान के साथ नेट्स पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अभ्यास किया। मुंबई की टीम का अभ्यास सत्र दोपहर 2 से शुरू होकर शाम 5 बजे से अधिक समय तक चला। इसके बाद पंजाब किंग्स की टीम का अभ्यास सत्र शाम 6 बजे से शुरू होकर रात 8 बजे से अधिक समय तक चला। फ्लड्स लाइट्स के बीच खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। टीम के खिलाड़ियों ने पहले फुटबॉल खेल अपनेआप का वार्मअप किया। इसके बाद नेट्स पर गेंदबाजी का अभ्यास किया। खिलाड़ियों ने लंबे शॉट्स के साथ कैच पकड़ने का अभ्यास किया। कुछ खिलाड़ियों ने स्टेडियम के भीतर बने एक अन्य ग्राउंड पर बल्लेबाजी के अभ्यास के लिए पहुंचे और वहां पर बल्ले से जमकर अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीए स्टेडियम में गुजरात की टीम ने बहाया पसीना
गुजरात टाइट़ंस की टीम के लिए अभ्यास सत्र आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम मोहाली में रखा गया। यहां पर अभ्यास सत्र शाम 6 बजे से रखा गया। टीम के खिलाड़ी कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में शाम 5.45 बजे के आसपास स्टेडियम पहुंच गए। इसके बाद खिलाड़ी सीधे बीच स्टेडियम के मैदान पर पहुंचे और रनिंग सेशन में हिस्सा लेते हए वार्मअप किया। इस मौके पर टीम के हेड कोच आशीष नेहरा टीम के खिलाड़ियों पर पैनी नजर बनाए हुए थे। वहीं, टीम के गेंदबाज मोहम्मद सिराज और राशिद खान ने नेट्स पर गेंदबाजी का जमकर अभ्यास किया। टीम के कप्तान कुछ देर के लिए मैदान पर रुकने के बाद अपनी किट लेकर सीधे स्टेडियम के पीछे बने नेट्स के अभ्यास एरिया में पहुंचे। यहां उन्होंने लोकल गेंदबाजों की गेंदों पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। अभ्यास सत्र रात 9 बजे के तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed