फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ban on selling tobacco in haryana

तंबाकू, पान के शौकीनों के लिए बड़ी बुरी खबर

Wed, 09 Sep 2015 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 09 Sep 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
ban on selling tobacco in haryana

पान, तंबाकू के शौकीनों के लिए बुरी खबर है। अब गुटखा, पान और तंबाकू न तो बेचा जाएगा और न ही खरीदा जाएगा। ये ऐलान हरियाणा की प्रदेश सरकार ने किया है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में गुटका, पान मसाला, सुगंधित व स्वादिष्ट तंबाकू, खारा व अन्य तंबाकूयुक्त पदार्थों के निर्माण, भंडारण, वितरण और क्रय-विक्रय पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बाजार में दूसरे नामों से बिकने वाले तंबाकू युक्त अन्य पदार्थों को भी इनमें शामिल किया गया है। इसके लिए खाद्य एवं औषध प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। तंबाकू युक्त पदार्थों को बेचने व खरीदने के लिए 3 सितंबर से एक वर्ष तक पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इनमें हैवी मैटल, अनुमति प्राप्त विशेष घटकों से रहित एंटी केकिंग एजेंट्स, सिल्वर लीफ, बाइंडर्स, प्रतिबंधित रसायन और अन्य पदार्थों को भी शामिल किया गया है। बीते कुछ वर्षों से इस अधिनियम की कमियों का लाभ उठाते हुए लोग अलग से पैकेट में तंबाकू खरीद व बेच लेते थे, लेकिन सरकार की ओर से उठाए गए सख्त कदमों के बाद अब कोई भी व्यक्ति तंबाकू को अलग से पैकेट में भी नही बेच या खरीद सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज ने बताया कि तंबाकू आदि पदार्थों में निकोटिन पाया जाता है। हरियाणा विष स्वामित्व एवं विक्रय नियम 1966 के तहत सरकार ने गत दिनों घोषित 19 प्रकार के विष की अनुसूची में ‘निकोटिन’ विष को भी शामिल किया गया है, जिसके बाद अब इनकी संख्या 20 हो गई है।


अब निकोटिन या निकोटिन युक्त पदार्थ बेचने वालों को भी उन्हीं नियमों का पालन करना पड़ेगा, जोकि पहले से अधिसूचित विषों के स्वामित्व एवं विक्रय करने वालों पर लागू होते हैं। निकोटिन को किसी भी वस्तु से निकालने या संयोग करके किसी भी रूप में प्राप्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed