{"_id":"607ad947a2e11fd3f9e2cdea04dd8472","slug":"balrama-das-tandon-appointed-governor-of-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलिए इनसे, ये हैं छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलिए इनसे, ये हैं छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 14 Jul 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का स्वयंसेवक और पंजाब भाजपा के नेता के तौर लंबा राजनीति सफर रहा है। 1 नवंबर 1927 को अमृतसर में जन्मे टंडन चार बार पंजाब के वरिष्ठ मंत्री और छह बार विधायक रहे।
विज्ञापन
उनके पंजाब भाजपा का अध्यक्ष रहते 1997 के विधानसभा और 1998 के लोकसभा चुनाव में अकाली-भाजपा गठबंधन का शानदार प्रदर्शन टंडन के सियासी कैरियर की उपलब्धियों में शामिल हैं। 1946 में आरएसएस प्रचारक के रूप में सियासत में कदम रखने वाले टंडन 1957, 1962, 1967, 1969, 1977 और 1997 में विधायक, तो 1969 में जस्टिस गुरनाम सिंह की अगुवाई वाली सरकार में पहली बार मंत्री बने।
विज्ञापन
तब वह भारतीय जन संघ विधायक दल के नेता थे। फिर 1971 में प्रकाश सिंह बादल के मुख्यमंत्री बनने पर भी वह वरिष्ठ मंत्री ही रहे। 1975 में इमरजेंसी के दौरान जेल काटने के बाद 1977 में प्रकाश सिंह बादल की अगुवाई में बनी अकाली-जनता सरकार में वह एक बार फिर मंत्री बने।
विज्ञापन
1995 में वह पंजाब भाजपा के अध्यक्ष चुने गए, तो 1997 में बनी अकाली-भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बाद सबसे वरिष्ठ मंत्री रहे। वह पंजाब भाजपा विधायक दल के नेता भी थे।