फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Baljinder Singh Bittu became foswac chairman

बलजिंदर सिंह बिटटू बने फॉसवेक चेयरमैन

Mon, 21 Apr 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 21 Apr 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
Baljinder Singh Bittu became foswac chairman

आखिरकार दस साल बाद रविवार को फॉसवेक का चेहरा बदल गया है। बलजिंद्र सिंह बिट्टू ने चेयरमैन पद पर पीसी सांघी को हरा दिया है, जबकि वाइस चेयरमैन और महासचिव पद पर भी बिट्टू गुट का कब्जा हुआ।

विज्ञापन


बिट्टू ने पीसी सांघी को 45 वोट से हरा दिया। वाइस चेयरमैन की कुर्सी पर जेसी वर्मा ने रिटायर्ड ले. कर्नल जेएस मुलतानी को 24 मतों से और महासचिव पद पर जेएस गोगिया ने पीएस बाजवा को 9 वोट से हराया।
विज्ञापन


फॉसवेक के कुल 324 में से 301 वोट पड़े। इस तरह करीब 93 फीसदी मतदान हुआ। सांघी दस साल से फॉसवेक के चेयरमैन थे।

मतों की गिनती के बाद चुनाव कमेटी के संयोजक एसएल गोयल ने जैसे बिट्टू की जीत की घोषणा की तो सेक्टर-27 के सामुदायिक केंद्र में खुशी की लहर दौड़ गई। बिट्टू गुट ने नारे लगाते हुए लड्डू बांटे। बिट्टू व्यापारी एवं मेट्रो होटल के मालिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसे कितने वोट मिले
चेयरमैन  
बलजिंद्र सिंह बिट्टू---172
पीसी सांघी------------127
रद्द वोट----------------2

वाइस चेयरमैन       
जेसी वर्मा-------------161
जेएस मुलतानी--------137
रद्द वोट----------------3

महासचिव
जेएस गोगिया------153
पीएस बाजवा-------144
 रद्द वोट------------4

अन्य पदाधिकारी जल्द
अगले सप्ताह तक सचिव, सह सचिव, प्रेस सचिव, सलाहकार के अलावा अन्य पद भरे जाएंगे। नियुक्ति का अधिकार चेयरमैन का है। ऐसे में इन पदों पर नए लोगों को जगह मिलेगी। सेक्टर-15 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, एसएस भारद्वाज, सेक्टर-43 की एसोसिएशन के अध्यक्ष हितेश पुरी, अनिल नैयर ने बिट्टू गुट को बधाई दी है। बिट्टू इस समय सेक्टर-21 की सिटीजन एसोसिएशन के भी अध्यक्ष है। फॉसवेक की चुनी हुई कार्यकारिणी का दो साल का कार्यकाल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed