फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bajwa complains to CM against illegal mining, demands action

Chandigarh News: बाजवा ने अवैध खनन के खिलाफ सीएम को दी शिकायत, कार्रवाई की मांग

Thu, 16 Oct 2025 09:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
Bajwa complains to CM against illegal mining, demands action
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने गुरदासपुर में अवैध खनन का आरोप लगाकर सीएम भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव को शिकायत दी है। इसके साथ ही सख्त कार्रवाई की मांग की है। अपनी शिकायत में बाजवा ने कहा है कि गुरदासपुर जिले के कुछ गांवों में चल रहे अवैध खनन और बिना अनुमति के स्टोन क्रशर चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ब्यास नदी के नजदीक स्थित गांव किशनपुर, फत्तू बरकात और भैनी पसवाल में बिना किसी लीज या चिन्हित भूमि के अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। अवैध खनन से न सिर्फ पर्यावरण बल्कि राज्य को भी भारी राजस्व का नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों की सह पर काम चल रहा है, जो समय पर अवैध गतिविधियों पर रोकने में असफल साबित हो रहे हैं। इन अधिकारियों के लिखाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की जानी चाहिए। बाजवा ने कहा कि त्वरित कार्रवाई से पंजाब के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा की जा सकेगी। डीआईजी अमृतसर और डीसी गुरदासपुर को भी शिकायत की कॉपी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed