फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bail to youth accused in heroin possession case

Chandigarh News: हेरोइन रखने के मामले में आरोपी युवक को जमानत

Mon, 19 Feb 2024 03:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Bail to youth accused in heroin possession case
चंडीगढ़। हेरोइन रखने के मामले में आरोपी साहिल रावत को जिला अदालत ने जमानत दे दी। आरोपी ने जिला अदालत में जमानत याचिका दायर की थी। आरोपी का केस लड़ने वाले वकील पलविंदर सिंह लक्की ने अदालत में दलील दी कि आरोपी को पुलिस ने झूठे केस में फंसाया है। आरोपी के खिलाफ पिछला कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसलिए आरोपी को जमानत दी जाए। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

क्या था मामला

सेक्टर-31 थाना पुलिस एरिया में गश्त कर रही थी। पुलिस टीम शाम 5.20 बजे सेक्टर-47सी स्लिप रोड के पास पहुुंची तो एक युुवक संपर्क सेंटर की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़कर जाने लगा। पुलिस ने शक होने पर युवक को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 9.10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed