फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Baik riders snatched mobile from a person while returning home from duty

छीनाझपटी : ड्यूटी से घर लौट रहे व्यक्ति का मोबाइल ले गए बाइक सवार

Sat, 01 May 2021 12:46 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Baik riders snatched mobile from a person while returning home from duty
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित रोडवेज वर्कशॉप के पास से बाइक सवार दो झपटमार ड्यूटी से घर लौट रहे एक व्यक्ति से मोबाइल झपटकर फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विक्रम ने बताया कि वह राम दरबार फेज-1 का निवासी है। वह एलांते मॉल में काम करता है। बुधवार को ड्यूटी से छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहा था। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित रोडवेज वर्कशॉप के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो झपटमारों ने उनका मोबाइल झपट लिया। इस दौरान आरोपियों के पीछे भागकर उन्हें पकड़ने की भी कोशिश की, लेकिन दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed