फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bahujan Samaj Party Punjab gave ticket to Jagjit Chhadbar from Patiala

लोकसभा चुनाव: पंजाब में बसपा ने पटियाला से जगजीत छडबड़ व जालंधर से बलविंदर कुमार को मैदान में उतारा

Sat, 13 Apr 2024 01:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 01:11 PM IST
सार

जगजीत छडबड़ धार्मिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि से हैं। वह बसपा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में प्रदेश महासचिव हैं। वह 2012 में राजपुरा और 2017 में घनौर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं।

विज्ञापन
Bahujan Samaj Party Punjab gave ticket to Jagjit Chhadbar from Patiala
जगजीत छडबड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी पंजाब की ओर से पटियाला से जगजीत छडबड़ को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी के पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ प्रभारी रणधीर सिंह बैनीवाल ने कहा कि जल्द ही पंजाब की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। सभी उम्मीदवारों के पैनल पर अंतिम निर्णय कुमारी मायावती ले रही हैं। 

विज्ञापन


बसपा प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि पंथक चेहरा जगजीत छडबड़ बसपा प्रत्याशी पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बसपा की ओर से अब तक चार उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। होशियारपुर से राकेश कुमार सुमन, फिरोजपुर से सुरिंदर कंबोज और संगरूर से डॉ. मक्खन सिंह के नाम की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़ी ने बताया कि छडबड़ धार्मिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि से हैं। वह बसपा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में प्रदेश महासचिव हैं। वह 2012 में राजपुरा और 2017 में घनौर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने  वर्ष 2020 में किसान आंदोलन के दौरान संत समाज के नेतृत्व में चंडीगढ़ पटियाला रोड स्थित टोल प्लाजा अजीजपुर में संघर्षरत किसानों के लिए निरंतर लंगर की व्यवस्था करने और अन्य गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed