फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Baghapurana MLA Amritpal Singh Sukhanand married Rajvir Kaur

Punjab: आप विधायक सुखानंद विवाह बंधन में बंधे, शिमला में हुआ कार्यक्रम, CM मान की मां और पत्नी भी पहुंचीं

Sun, 02 Apr 2023 11:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 02 Apr 2023 11:53 PM IST
सार

पंजाब में आप सरकार बनने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दूसरा विवाह किया था। इसके बाद विधायक नरिंदर कौर भराज, फाजिल्का से विधायक नरिंदरपाल सिंह सवना और हाल ही में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस परिणय सूत्र में बंधे हैं। फिरोजपुर शहरी से आप विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने भी दूसरी शादी कर ली है।

विज्ञापन
Baghapurana MLA Amritpal Singh Sukhanand married Rajvir Kaur
बाघापुराना से आप विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद और राजवीर कौर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के बाघापुराना से विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद रविवार को विवाह बंधन में बंध गए। उनका विवाह बाबा रेशम सिंह जी चक्कपक्खी श्री मुक्तसर साहिब की पोती राजवीर कौर से हुआ है। विवाह समारोह का आयोजन शिमला के कुफरी में किया गया था।

विज्ञापन


33 वर्षीय सुखानंद इंजीनियरिंग स्नातक हैं और बाघापुराना से पहली बार विधायक बने हैं। वे एक गैस एजेंसी के मालिक और एक कृषिविद भी हैं। उनकी पत्नी राजवीर कौर विधि स्नातक हैं और कनाडा की स्थायी निवासी हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर, माता हरपाल कौर, कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा, कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान, अमन अरोड़ा, कुलदीप सिंह धालीवाल और चेतन सिंह जोड़ामाजरा पहुंचे और उन्होंने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपलोड कर विवाह की फोटो साझा की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पंजाब में आप सरकार बनने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दूसरा विवाह किया था। इसके बाद विधायक नरिंदर कौर भराज, फाजिल्का से विधायक नरिंदरपाल सिंह सवना और हाल ही में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस परिणय सूत्र में बंधे हैं। फिरोजपुर शहरी से आप विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने भी दूसरी शादी कर ली है। माना जा रहा है कि इसी साल आप सांसद राघव चड्ढा और पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर भी विवाह कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed