{"_id":"672bda93f5698e2ac701e437","slug":"bad-transformer-will-have-to-be-replaced-within-2-hours-in-villages-and-1-hour-in-cities-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-556451-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गांवों में 2 घंटे और शहरों में 1 घंटे में बदलना होगा खराब ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गांवों में 2 घंटे और शहरों में 1 घंटे में बदलना होगा खराब ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, सख्त निर्देश
बिजली लाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों को सेफ्टी किट देने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। खराब ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर आ रही दिक्कतों पर बिजली मंत्री अनिल विज ने कड़ा संज्ञान लिया है। विज ने ट्रांसफार्मर बदलने के लिए घंटे तय कर दिए हैं। गांवों में 2 घंटे और शहरी क्षेत्र में 1 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर बदलना होगा। साथ ही बिजली लाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों को सेफ्टी किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज बुधवार को ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। बिजली चोरों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने मीटर टेस्टिंग की लैबों को एनएबीएल से स्वीकृत कराने को कहा। इसके अलावा उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि बिजली का नया कनेक्शन लगाने पर उपभोक्ता से तार मांगने पर संबंधित बिजली कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश भर में जिन सब स्टेशनों पर अधिक लोड है उनकी क्षमता बढ़ाई जाए। ट्रांसफार्मरों का लोड भी पता करने को कहा है। यदि कनेक्शन लोड ज्यादा है तो ट्रांसफॉर्मर को अपग्रेड किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय कर्मचारियों को सरकारी मकान देने के लिए योजना तैयार को कहा।
-- -- -- --
पीएम सूर्य घर योजना का लक्ष्य मार्च तक करना होगा पूरा : विज
विज ने कहा कि हरियाणा को पीएम सूर्य घर योजना के तहत 1 लाख कनेक्शन देने का लक्ष्य केंद्र सरकार से मिलना है। हमने प्रदेश में 7 हजार से अधिक पीएम सूर्य घर योजना के तहत कनेक्शन दे दिए हैं। लक्ष्य को 31 मार्च 2025 तक पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
घर में आग से नुकसान पर मुआवजा नीति बनाने को कहा
विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शार्ट सर्किट से किसी घर में आग लगने से नुकसान होता है या हादसों में बिजली कर्मचारियों की जान जाती है, तो इसको लेकर मुआवजा पालिसी बनाई जाए। कर्मचारियों के ऑनलाइन तबादलों के नियम का सख्ती से पालन करने को कहा।