फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bad News, Wine Prices may Hike in Haryana

हरियाणाः शराब के शौकीन हैं तो पढ़ें ये बुरी खबर

Sat, 31 Jan 2015 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 31 Jan 2015 10:02 AM IST
विज्ञापन
Bad News, Wine Prices may Hike in Haryana

हरियाणा में शराब के शौकीन लोगों के लिए बड़ी बुरी खबर है। अब शराब खरीदने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। सरकार की नई आबकारी नीति लागू होते ही प्रदेश में शराब महंगी हो सकती है।

विज्ञापन


पिछले साल शराब के कारोबार से सरकार को करीब साढ़े चार हजार करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई थी। हालांकि इस बार खट्टर सरकार शराब के जरिए अधिक कमाई करने की बजाए वैट आदि की उगाही पर ध्यान दे रही है लेकिन नई आबकारी नीति से शराब के दाम बढ़ने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


उधर, राज्य में आबकारी विभाग के पास यह आंकड़े भी नहीं हैं कि प्रदेश में शराब का अधिक सेवन किस उम्र के लोग करते हैं और किस ब्रांड की शराब का अधिक प्रचलन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल के लिए दिए जाएंगे शराब ठेके के लाइसेंस

Bad News, Wine Prices may Hike in Haryana

आबकारी एवं कराधान मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि 20 फरवरी के बाद किसी भी दिन आबकारी नीति की घोषणा संभव है।

मंत्री के मुताबिक, इस बार दो साल की बजाय एक साल की अवधि के लिए शराब ठेके अलाट किए जाएंगे। सभी ठेकों का अलाटमेंट आनलाइन होगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी।

हाईकोर्ट के स्टेट एवं नेशनल हाइवे के किनारे शराब ठेके नहीं खोलने के निर्देश से जुड़े सवाल पर कैप्टन ने कहा कि 17 फरवरी को पूरा फैसला आना है। हाईकोर्ट के आदेशों का अनुपालन किया जाएगा।

एनसीआर और राज्य के अन्य जिलों में बार लाइसेंस की फीस एक समान होने से जुड़े सवाल पर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हम बड़े बार लाइसेंस फीस बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों के लिए बार लाइसेंस फीस के मानदंड तय किए जाएंगे।

नई उद्योग नीति में लग सकता है दो माह का समय

Bad News, Wine Prices may Hike in Haryana

हरियाणा की नई उद्योग नीति बनने में अभी दो माह का वक्त और लग सकता है। औद्योगिक इकाइयों के आन लाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की जा चुकी है। अभी तक करीब 80 हजार औद्योगिक इकाइयां पंजीकरण करा चुकी हैं। इंस्पेक्टर राज खत्म करने के उद्देश्य से सरकार ने औद्योगिक इकाइयों को बायलर के सेल्फ सर्टिफिकेशन की अनुमति प्रदान कर दी है।

28 पंचायतों ने किया शराब ठेके खोलने का विरोध
कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि हरियाणा की 28 ग्राम पंचायतों ने अपने क्षेत्र में शराब ठेके नहीं खोलने के लिए विभाग को लिखित अनुरोध किया है। उनके अनुसार, पिछली सरकार के कार्यकाल में ऐसा कोई आंकड़ा तैयार नहीं किया गया कि राज्य में शराब की खपत कहां और किस आयु वर्ग में कितनी होती है। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार पूरा सिस्टम तैयार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed