{"_id":"982241b07bf4e25715fe4034aaf5d473","slug":"bad-news-for-staff-of-cooperative-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंक के स्टाफ के लिए बुरी ख्ाबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी बैंक के स्टाफ के लिए बुरी ख्ाबर
अमर उजाला, रायपुररानी
Updated Wed, 01 Jan 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सहकारी बैंक स्टाफ की कमी की वजह से बंद होने के कगार पर हैं और सरकार ने नियुक्तियों पर भी पाबंदी लगाई हुई है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार प्रदेश के कईं सहकारी बैंकों को खाली पदों की 50 प्रतिशत नियुक्तियां करने की सहमति भेजी थी, लेकिन नियुक्ति कार्यक्रम के दौरान ही रजिस्ट्रार सहकारी समितियां के कार्यालय से एकपत्र द्वारा पूरा कार्यक्रम रोक दिया गया।
जानकारी के अनुसार सहकारी बैंकों में चौटाला सरकार के बाद आज तक कोई भी नियुक्ति नहीं हुई और लगातार हो रही सेवानिवृतियों के कारण बैंक खाली हो रहे हैं, जिस कारण बैंकों की रिकवरी के साथ-साथ ऋण देने की कार्यप्रणाली पर भी दुष्प्रभाव पड रहा है।
विज्ञापन
इससे अधिकतर बैंक मोटे घाटे का सामना कर रहे हैं। पंचकूला केन्द्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन राकेश छाबडा व निदेशक कुलदीप अग्रवाल ने बताया कि बैंक में स्टाफ की कमी के कारण पंचकूला की कईं शाखाएं तो बंद होने के कगार पर हैं।
विज्ञापन
114 रिक्त पदों के एवज में मात्र 32 सदस्य ही बैंक में तैनात हैं और आने वाले महीनों में कईं कर्मचारी सेवानिवृत हो रहे हैं।
उन्होंने बताया स्टाफ की नियुक्ति करने के लिए बोर्ड में प्रस्ताव पास करके कई बार सरकार के पास भी भेज दिया गया है, लेकिन अभी तक सरकार ने कोई भी स्वीकृति नहीं दी है।