{"_id":"6560a73c6e342adc6e0ec5f7","slug":"backward-class-conference-will-be-held-in-rohtak-on-4th-december-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-290838-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: रोहतक में 4 दिसंबर को होगा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: रोहतक में 4 दिसंबर को होगा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछड़ा वर्ग को नौकरियों में 27 फीसदी आरक्षण देने के साथ भरा जाए बैकलाग : रामनिवास घोड़ेला
चंडीगढ़। बरवाला से पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला की अगुवाई में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन चार दिसंबर को रोहतक में होगा। इसके लिए पूर्व विधायक समेत समाज के लोग गांवों व शहर के सभी वार्डों में जाकर लोगों को पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का न्योता दे रहे हैं। सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा शिरकत करेंगे।
पूर्व विधायक ने कहा कि मौजूदा सरकार पिछड़ा वर्ग के हक छीन रही है। उनकी सरकार से मांग है कि क्रीमिलेयर की सीमा छह लाख से बढ़ाकर 10 लाख की जाए। इसमें छोटे दुकानदार, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का वेतन शामिल नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने बिहार की तर्ज पर पिछड़ा वर्ग की जातीय जनगणना करवाने की मांग की। पूर्व विधायक ने पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण देने व नौकरियों में बैकलाग भरने की मांग उठाई। सरकार छात्रों का वजीफा 50 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये और 600 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये करे। इसके अलावा वजीफा मिलने में आने वाली दिक्कतों का समाधान चंडीगढ़ की बजाय स्थानीय स्तर पर किया जाएगा।