{"_id":"537e8a978ce9a92e5daf2b3aa0b89ae3","slug":"baby-opration-doctor-shocked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के पेट से कुछ ऐसा निकला, डाक्टर अवाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची के पेट से कुछ ऐसा निकला, डाक्टर अवाक
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा।
Updated Sat, 23 May 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्ची के पेट में दर्द था। डाक्टरों ने जब बच्ची का ऑपरेशन किया तो पेट में कुछ ऐसा निकला, डाक्टर अवाक रह गए। वह डेढ़ किलोग्राम बालों का गुच्छा था। डॉक्टर रमेश डूडी ने सफलतापूर्वक बालों का गुच्छा निकालकर बच्ची को नया जीवन दान दिया।
विज्ञापन
सिरसा में इस प्रकार का यह पहला केस है जिसका सफल ऑपेशन हुआ है।
जानकारी के अनुसार गांव नटार निवासी 11 वर्षीय ममता रानी को काफी समय से पेट में दर्द की शिकायत थी। उसके परिजन उसे लाल बत्ती चौक स्थित एक हॉस्पिटल में लेकर आए। डॉक्टर रमेश डूडी ने बच्ची की जांच की तो उसके पेट के एक तरफ बालों का बड़ा गुच्छा दिखाई दिया।
विज्ञापन
डॉक्टर डूडी ने बताया कि ऐसे में बच्ची का ऑपरेशन करना जल्द जरूरी था। शुक्रवार को उन्होंने बच्ची का ऑपरेशन करके पेट से डेढ़ किलोग्राम बालों का गुच्छा निकाला।
विज्ञापन
इस जोखिम भरे ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम देने में डॉक्टरों की टीम को दो घंटे लगे। डॉक्टर रमेश डूडी ने बताया कि अगर समय पर ऑपरेशन नहीं किया जाता तो बच्ची कुपोषण और पेट से जुड़े गंभीर रोग का शिकार हो जाती। सफल ऑपरेशन के बाद बच्ची के परिजनों ने डॉक्टर रमेश डूडी और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। परिजनों ने बताया कि ममता को बाल खाने के आदत थी।