फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   babita kumari, babita phogat, babita facebook, rio olympic, babita phogat official facebook page

रियो में मैच हारने पर फेसबुक पर आईं बबीता, झलका दर्द

Sat, 20 Aug 2016 09:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 20 Aug 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन
babita kumari, babita phogat, babita facebook, rio olympic, babita phogat official facebook page
फेसबुक पर डाली पोस्ट में ये दर्द साफ तौर पर झलका
रियो ओलिंपिक के महिला कुश्ती में पहले ही मुकाबले में बबीता कुमार हार गईं तो फेसबुक पर डाली पोस्ट में ये दर्द साफ तौर पर झलका। 53 किलोग्राम भार वर्ग फ्री-स्टाइल कुश्ती में बबीता पर देश को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन रियो में उनकी तबीयत ज्यादा ठीक नहीं रही। यही कारण था कि वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाईं।
विज्ञापन


फेसबुक पोस्ट में बबीता ने लिखा कि मुझे दुःख है कि मैं ओलिंपिक में देश के लिए मैडल नही जीत सकी। मैंने अपने श्रेष्ठ देने की कोशिश की और पिछले चार सालों में बहुत मेहनत की और ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया, लेकिन कई बार किस्मत आपके साथ नही होती, लेकिन मैं हारी नही हूँ, मैं अपने देश के लिए, अपने तिरंगे के लिए और अपने देशवाशियों के लिए फिर लड़ूंगी और फिर जीतूंगी।
विज्ञापन


अभी बहुत संघर्ष और बहुत सी लड़ाईयां बाकी हैं। आप सभी ने भी मेरा साथ दिया और मुझे जो प्यार दिया, जो सम्मान दिया है उसके लिए आप सभी को दिल से धन्यवाद।

साक्षी जैसी किस्मत नहीं निकली

babita kumari, babita phogat, babita facebook, rio olympic, babita phogat official facebook page
रियो में मैच हारने पर फेसबुक पर आईं बबीता
क्वार्टर फाइनल में साक्षी मलिक भी मुकाबला हार गईं थीं, लेकिन रेपेचेज राउंड में लगातार जीत हासिल कर जीत गईं। 53 किलोग्राम भार वर्ग फ्री-स्टाइल कुश्ती में बबीता कुमारी हार गईं, उन्हें ग्रीस की मारिया प्रेवोलराकी ने 5-1 से हराया, यह मुकाबला हारने के बावजद बबीता के लिए रेपेचेज राउंड में ब्रॉन्‍ज मेडल जीतने की उम्‍मीदें बाकी थीं, लेकिन बबीता को हराने वाली ग्रीस की रेसलर मारिया अपना अगला मैच वेनेजुएला की एंजेलिका से हार गईं और बबीता को यह मौका भी नहीं मिल सका।

मारिया को पहले पीरियड में 3 अंक मिले, जबकि बबीता कोई भी अंक नहीं ले पाईं, बबीता ने दूसरे पीरियड में वापसी की बहुत काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुईं। दूसरे पीरियड में मारिया को चेतावनी भी मिली, जिससे बबीता को एक अंक मिल गया, लेकिन वह मुकाबले में जीतने के लिए आवश्यक अंक नहीं बटोर पाईं। मारिया ने दूसरे पीरियड में भी दो अंक हासिल किए और जीत दर्ज कर ली। मारिया को जहां इससे 3 क्लासिफिकेशन अंक मिले, वहीं बबिता को सिर्फ एक क्लासिफिकेशन अंक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed