फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Babaria's visit to Chandigarh canceled

Chandigarh News: बाबरिया का चंडीगढ़ दौरा रद्द, अब समन्वयक दिल्ली में सौपेंगे रिपोर्ट

Sat, 09 Sep 2023 01:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Babaria's visit to Chandigarh canceled
आठ से 12 सितंबर तक चंडीगढ़ में बाबरिया को ठहरना था
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। संगठन के निर्माण से पहले ही कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने जिला अध्यक्षकों के नाम की घोषणा करने के लिए केंद्रीय समन्वयकों की टीम को अलग-अलग जिलों में भेजा था। प्रत्येक टीम के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दो सदस्यों को भी रखा गया। मगर इन टीमों को लेकर हंगामा हो गया। कांग्रेस के एक ग्रुप ने इसे लेकर आपत्ति

जताई है। साथ ही इस ग्रुप ने इस बात पर भी सवाल उठाया था कि तय लोगों से ही समन्वयकों की मुलाकात क्यों करवाई जा रही है। इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला और कुमारी सैलजा ने पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। बाद में कुमारी सैलजा और किरण चौधरी ने राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी। सूत्रों ने दावा किया है कि आलाकमान के सामने हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया गया है। उन पर पक्षपात व एक ग्रुप को तवज्जो देने के आरोप लगे हैं। इससे कुछ कांग्रेसी उनकी कार्यशैली से खुश नहीं हैं। इस बीच कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने चंडीगढ़ का दौरा रद्द कर दिया है। वह आठ से 12 सितंबर तक चंडीगढ़ में रुकने वाले थे। 11 सितंबर को उन्होंने सभी समन्वयकों को चंडीगढ़ रिपोर्ट में सौंपने के लिए बुला लिया था। अब उन्होंने सभी समन्वयकों को दिल्ली बुला लिया है। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान को भी आना था। उन्होंने भी अपना दौरा रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट सौंपने के बाद होगी चर्चा : उदयभान
कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने बताया कि सभी समन्वयक तय समय में अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। समन्यवकों को जिलाध्यक्ष के लिए तीन नाम सौंपने हैं। रिपोर्ट सौंपने के बाद उस पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्षों की घोषणा से पहले सभी वरिष्ठ नेताओं से बातचीत भी होगी। हालांकि वह यह नहीं बता पाए कि जिलाध्यक्षों के फाइनल नाम की सूची कब तक आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा किसी चुनौती से कम नहीं
जिन पदों पर नौ सालों में कोई फैसला नहीं हो सका, उन नामों पर सहमति बना पाना इतना आसान नहीं होगा। ऐसे में जिला अध्यक्षों की घोषणा किसी चुनौती से कम नहीं होगी। सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि यदि सबकुछ ठीक नहीं रहा तो आखिर में आलाकमान में इस पर कोई फैसला लेगा। दरअसल एक गुट इस मसले को लेकर हाईकमान से मिल चुका है। वहीं, हरियाणा प्रभारी बाबरिया पर जल्द से जल्द संगठन निर्माण का दबाव है। उन्हें अगले दो महीने में हरियाणा में मजबूत संगठन तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed