फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Baba Siddiqui murder case Mumbai Police will take custody of Lawrence Bishnoi Maharashtra CM met PM Modi

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई पुलिस लेगी लॉरेंस की कस्टडी; चंडीगढ़ में महाराष्ट्र सीएम ने मोदी से की बात

Fri, 18 Oct 2024 12:26 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 18 Oct 2024 12:26 PM IST
सार

महाराष्ट्र के एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी हत्या मामले में लॉरेंस बिश्नोई को मुंबई पुलिस अपनी कस्टडी में लेगी। चंडीगढ़ में इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ सिंदे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांग की है। 

विज्ञापन
Baba Siddiqui murder case Mumbai Police will take custody of Lawrence Bishnoi Maharashtra CM met PM Modi
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी मुंबई पुलिस ले सकती है। वीरवार को एनडीए सीएम काउंसिल की बैठक में पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्या को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा की है। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सीएम शिंदे ने सिद्दीकी की हत्या के बाद महाराष्ट्र की सियासी हलचल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। अब इस हत्याकांड को धर्म से भी जोड़कर देखा जा रहा है। शिंदे ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से गुजरात के साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी मुंबई पुलिस को देने की मांग की है।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस की ओर से भी गृह मंत्रालय को लॉरेंस की कस्टडी के लिए दूसरी बार पत्र भेजा गया है। हालांकि गृह मंत्रालय की ओर से लगाई गई धारा की वजह से लॉरेंस से फिलहाल गुजरात जेल में ही पूछताछ हो सकती है। बताया जा रहा है वीरवार देर शाम को मुंबई पुलिस की ओर से बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल आरोपी शिव कुमार गौतम और जीशान अख्तर का लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी कर दिया गया है। देश के सभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाें और एजेंसियों को यह सर्कुलर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के जालंधर के रहने वाले जीशान अख्तर का सिद्दीकी हत्याकांड में अहम रोल है, एजेंसियों को यह इनपुट मिला है कि जीशान लॉरेंस गैंग के नेटवर्क के जरिये देश छोड़ने की फिराक में है।


महाराष्ट्र चुनाव पर भी पीएम मोदी से हुई बात, जल्द दिल्ली में होगी मुलाकात
सूत्रों की मानें तो करीब तीन से चार मिनट तक हुई इस बातचीत में महाराष्ट्र चुनाव को लेकर भी सीएम शिंदे ने पीएम मोदी से बातचीत की। आने वाले कुछ दिन में शिंदे को पीएम ने दिल्ली बुलाया है। दिल्ली में महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव को लेकर पार्टी हाईकमान की बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है बैठक से पहले एनसीपी नेता की हत्या के मामले में पीएम महाराष्ट्र के सियासी हलचल को शांत करने के लिए बड़ा कदम उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed