{"_id":"5da17d2f8ebc3e012f281b6e","slug":"baba-ramdev-must-do-publicity-regarding-vegetarian-qualities-of-egg-tript-rajinder-singh-bajwa-said","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के मंत्री बाजवा बोले- अंडे के शाकाहारी होने के बारे में बाबा रामदेव से करवाया जाए प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के मंत्री बाजवा बोले- अंडे के शाकाहारी होने के बारे में बाबा रामदेव से करवाया जाए प्रचार
Sat, 12 Oct 2019 12:44 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
रामदेव बाबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुर्गी पालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार को बाबा रामदेव और देश के धार्मिक नेताओं से अंडे के शाकाहारी होने को बारे में प्रचार करवाना चाहिए। इससे लोगों को सस्ती और संतुलित खुराक मुहैया करवाई जा सकेगी। यह बात पंजाब के डेयरी विकास मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की ओर से आयोजित विश्व अंडा दिवस पर पोल्ट्री किसानों और मेहमानों को संबोधित करते हुए की।
उन्होंने आगे बताया कि मुर्गी पालन के पेशे को बढ़ावा देकर इस धंधे के साथ जुड़े किसानों की मदद की जा सकती है। नई खोज ने यह सिद्ध कर दिया है कि अंडे में जीवित सैल नहीं होते हैं। अब तो पोल्ट्री फार्मों में पैदा किए जाने वाले अंडों को पक्षी फल कहा जाने लगा है। इस दौरान पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन विभाग के सचिव डॉ. राज कमल चौधरी ने कहा कि पंजाब में अभी पोल्ट्री के पेशे का बहुत बड़ा स्कोप है।
राज्य सरकार पोल्ट्री के पेशे को और प्रोत्साहित करने के लिए इसमें रुचि रखने वाले व्यक्तियों को हर सहायता मुहैया करवा रही है। इस मौके पर मुर्गी पालन के साथ जुड़ी पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की कई मशहूर हस्तियों और किसानों को सम्मानित किया गया।

मिड-डे मील में अंडा शामिल करने पर विचार
मंत्री तृप्त बाजवा ने भरोसा दिलाया कि मुर्गी पालकों की ओर से अंडे को मिड डे मील का हिस्सा बनाने संबंधी की गई अपील पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ विचार किया जाएगा। बता दें चंडीगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मिड मील से पहले ब्रेकफास्ट दिया जा रहा है।
ब्रेकफास्ट में पोषक तत्त्वों को ध्यान में रखते हुए अंडा, केला और दूध को शामिल किया गया है। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। बच्चों को रोजाना दूध और उनकी पसंद के अनुसार अंडे या केले में से एक चीज ब्रेकफास्ट में दी जाएगी।