{"_id":"825ffa687b0db8bffdd4df18f09c8e05","slug":"baba-ramdev-guru-acharya-baldev-passes-away-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव के गुरू आचार्य बलदेव का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामदेव के गुरू आचार्य बलदेव का निधन
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 28 Jan 2016 09:12 AM IST
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव के गुरु और आर्य समाज के पुरोधा आचार्य बलदेव नहीं रहे। रोहतक पीजीआई में उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, आचार्य बलदेव को दयानन्द मठ में सैर करने के दौरान चोट लग गई थी, जिसके इलाज के लिए उन्हें रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया था।
कई दिन से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। हालत दिन ब दिन बिगड़ती जा रही थी। आज सवेरे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।