फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   baba banda singh bahadur martyr day, depty cm sukhbir badal, sikh community parv, punjab

बाबा बंदा सिंह बहादुर का 300वें शहीदी दिवस होगा यादगारः बादल

Sat, 28 May 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 May 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
baba banda singh bahadur martyr day, depty cm sukhbir badal, sikh community parv, punjab
सुखबीर बादल - फोटो : amar ujala
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि सिख पंथ के योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर के 300वें शहीदी दिवस पर होने वाले समागम यादगार होंगे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के  प्रतिनिधिमंडल के साथ विशेष बैठक में सुखबीर ने शहीदी दिवस पर होने वाले समागमों पर विचार विमर्श किया। दिल्ली में अगले महीने होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों की भी उन्होंने जानकारी ली।
विज्ञापन


बादल ने बताया कि बाबा बंदा सिंह बहादुर नमित समारोह पहले ही शुरू हो चुके हैं और विश्वस्तरीय समारोहों की श्रृंखला विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 20 मई को गुरदासपुर जिले के गांव गुरदास नंगल से एक विशाल गुरमत समागम के साथ शुरुआत हुई थी और यह सिलसिला जून के अंत तक जारी रहेगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नगर कीर्तन, सेमिनार, गुरमत समारोह और बाबा बंदा सिंह बहादुर के शस्त्रों के दर्शन करवाने के अतिरिक्त नई दिल्ली में मैराथन का आयोजन होगा।
विज्ञापन


बैठक में छप्पड़ चिड़ी, साहिबजादा अजीत सिंह नगर में विशाल समारोह के आयोजन पर विस्तृत विचार किया गया। दिल्ली के कुतुब मीनार के समीप बाबा बंदा सिंह बहादुर का बुत स्थापित करने और आधुनिक तकनीक के सहारे दिल्ली में एक विशाल समारोह के आयोजन पर भी विचार किया गया। बादल ने बताया कि इन समारोह की बड़ी सफलता के लिए पंजाब सरकार एसजीपीसी को हर संभव सहायता देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने एसजीपीसी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ को श्री गुरू गोबिंद सिंह के 350 वर्षीय प्रकाश पर्व और पंजाबी राज्य के 50वें वर्ष संबंधी समारोह की नीति तैयार करने के लिए भी कहा। बैठक में सुखबीर के अलावा एसजीपीसी प्रधान अवतार सिंह, संसद सदस्य रणजीत सिंह ब्रहमपुरा और बलविन्दर सिंह भूंदड़ ,कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, मुख्य संसदीय सचिव विरसा सिंह वलटोहा, हरमीत सिंह संधू, उपमुख्यमंत्री के ओएसडी चरणजीत सिंह बराड़ और एसजीपीसी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed