{"_id":"647dc447e5e76b16070872e8","slug":"baba-bakala-mla-car-accident-near-nawanshahr-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: आप विधायक की गाड़ी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, नवांशहर में हादसा, दलबीर सिंह को अमृतसर ले जाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: आप विधायक की गाड़ी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, नवांशहर में हादसा, दलबीर सिंह को अमृतसर ले जाया गया
Mon, 05 Jun 2023 04:51 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 05 Jun 2023 04:51 PM IST
सार
विधायक के पीए सरविंदर सिंह ने बताया कि विधायक ठीक हैं और उन्हें अमृतसर ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को खेतों से बाहर निकलवा दिया गया है।
विज्ञापन
हादसाग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़-जालंधर मुख्यमार्ग पर नवांशहर के लंगड़ोआ बाईपास के पास बाबा बकाला से आप विधायक दलबीर सिंह टौंग की गाड़ी से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। हादसे में विधायक घायल हो गए हैं। उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया। विधायक की फॉच्यूर्नर गाड़ी स्विफ्ट कार से टकराई है।
विज्ञापन
विधायक दलबीर सिंह टौंग अपनी फॉच्यूर्नर कार (पीबी02ईजे-0039) से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। लंगड़ोआ बाईपास के पास हादसा हुआ है। स्विफ्ट कार में सवार बुजुर्ग दर्शन सिंह मजारी की मौत हो गई जबकि चालक बलवीर सिंह धमाई घायल है। इस दौरान विधायक की गाड़ी में सवार उनके पर्सनल स्टाफ के सदस्यों को भी मामूली चोट आई है। विधायक के पीए सरविंदर सिंह ने बताया कि विधायक ठीक हैं और उन्हें अमृतसर ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को खेतों से बाहर निकलवा दिया गया है।
विज्ञापन