फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ayodhya Verdict: Alert In Haryana after Ayodhya verdict

हरियाणा में भी अलर्ट, कई जिलों में अतिरिक्त फोर्स तैनात,144 के कारण कांग्रेस का आंदोलन स्थगित

Sun, 10 Nov 2019 01:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Nov 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Verdict: Alert In Haryana after Ayodhya verdict
भूपेंद्र हुड्डा-शैलजा कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा के विभिन्न नेताओं ने अयोध्या मामले पर आए सुप्रीम आदेश को सराहा है। सभी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत किया है। जबकि सीएम ने प्रदेशवासियों से सूबे में सौहार्द व सांप्रदायिक एकता कायम रखने की अपील की है। इस निर्णय को एक ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने एक स्थायी समाधान दिया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने एक बहुत बड़े विषय पर सर्वसम्मति से एक ऐतिहासिक निर्णय दिया है। इस स्थायी समाधान से सभी को संतोष हुआ है। मंदिर का निर्माण निश्चित तौर पर हो सकेगा। मुस्लिम पक्ष भी पांच एकड़ भूमि पर एक भव्य मस्जिद बना सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आपसी सौहार्द व सामाजिक भाईचारा हमेशा कायम रहा है और आगे भी रहेगा।
विज्ञापन


व्यवहारिक तौर पर सावधानियां रखना भी आवश्यक है। समाज में शांति समितियां सक्रिय हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखे जाने के दृष्टिगत नागरिक प्रशासन व पुलिस व्यवस्था मुस्तैद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस निर्णय से दोनों पक्षों को उनके अधिकार मिल सके हैं। इस लंबित विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय ने सर्वसम्मति से एक संतुलित निर्णय दिया है। देश में सामाजिक सद्भाव मजबूती से विद्यमान व बरकरार है। हरियाणा प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था पूर्णरूप से सही है और हरियाणा प्रदेश का एक-एक व्यक्ति सामाजिक सद्भाव को बनाए रखते हुए आगे बढता रहेगा।      
         
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण अत्रेय ने कहा कि इस निर्णय की खास बात है कि पांच जजों की पीठ ने सर्वसम्मति से फैसला लिया। इस निर्णय से न केवल वर्षों से लंबित सभी मुद्दों का समाधान हुआ बल्कि यह निर्णय देश की शांति, एकता और सद्भावना की महान परम्परा को बल देने वाला है।

पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि देश के करोड़ों लोगों को सर्वोच्च न्यायलय के फैसले का इंतजार था। आज सर्वोच्च न्यायालय की खंडपीठ ने सर्वसम्मति से संवैधानिक मूल्यों को ऊपर रखते हुए फैसला दिया है। आज संविधान और कानून का राज साबित हुआ है और सभी वर्गों को ध्यान में रखकर शानदार और स्वागत योग्य फैसला दिया है। 

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले का हम सम्मान करते हैं। मैं अपील करती हूं कि सभी वर्ग भारत के संविधान स्थापित तथा भाईचारे के उच्चे मूल्यों को निभाते हुए शांति व सौहार्द बनाए रखें।

पुलिस अलर्ट, कई जिलों में अतिरिक्त फोर्स तैनात, फ्लैग मार्च निकाले

अयोध्या मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हरियाणा पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। एडीजीपी लॉ एंड आर्डर नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि प्रदेश मे  शांति बनी रहे, इसके लिए पुलिस ने कई जिलों में अतिरिक्त फोर्स भी लगाई है।

कुछ इलाकों को संवदेनशील के रूप में चिन्हित भी किया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। जबकि कई जिलों में पुलिस ने एहतिहातन फ्लैग मार्च भी निकाला है। उनके अनुसार जनता से भी शांति कायम रखने की अपील की जाती है।

धारा 144:  कांग्रेस ने स्थगित किया हरियाणा में आंदोलन
अयोध्या मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लगाई गई धारा-144 के चलते हरियाणा कांग्रेस ने फिलहाल अपने प्रदेश व्यापी आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने बताया कि हरियाणा कांग्रेस द्वारा प्रदेश में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चलाए जा रहे देशव्यापी आंदोलन को अगले निर्देश तक स्थगित कर दिया गया है।

उनके अनुसार  प्रदेश के विभिन्न भागों में लगी धारा 144 के मद्देनजर हरियाणा कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में 7 से 14 नवंबर तक चला चलाए जा रहे आंदोलन को स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन की अगली तारीखों के बारे में सूचित कर दिया जाएगा। उनके अनुसार भाजपा सरकार के खिलाफ यह आंदोलन डूबती अर्थव्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, कृषि संकट, बैंकिंग घोटालों इत्यादि मुद्दों को लेकर किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed