फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ayodhya Ram Temple: Events organised in all punjab all update

Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होते ही राम नाम से गूंज उठे पंजाब के मंदिर, हवन और भंडारे जारी

Mon, 22 Jan 2024 12:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 12:49 PM IST
सार

रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते जहां पूरे पंजाब में जश्न मनाने की तैयारी है, वहीं भारत-पाकिस्तान की 553 किलोमीटर लंबी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बीएसएफ ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर देश-विदेश के लोगों की नजर है। आतंकी इसमें खलल न डालें, इसलिए सीमा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple: Events organised in all punjab all update
बठिंडा में हवन - फोटो : संवाद

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पंजाब में राम भक्तों का उत्साह चरम पर है। सभी 22 जिलों में भगवान राम के आगमन की खास तैयारी हुई हैं। 
विज्ञापन


बठिंडा में प्राचीन शिव मन्दिर मेहना चौक में सुबह से ही भक्तों का सैलाब शुरू हो गया था। सुबह पंडित बलराम शर्मा द्वारा करवाया गया। विश्व शांति की कामना करते हुए महाआरती की गई। इसमें 1992 के कारसेवक ओम प्रकाश विशेष तौर पर शामिल हुए। भाजपा नेता संदीप अग्रवाल ने कहा कि श्री राम मंदिर को हर कोई आंखों में समाने के लिए ततपर है। महिलाओं ने संकीर्तन किया। बड़ी स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया। मेहना चौक के दुकानदारों ने एकत्रित होकर सुबह 10 बजे से ही लड्डू बांटने शुरू कर दिए। शिव मंदिर प्रधान अरुण मंगला ने सभी राम भक्तों को शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों जगहों पर अयोध्या के लाइव कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। घर-घर व दुकानों पर भगवान श्रीराम के ध्वज फहराए गए हैं। पूरा सूबा भगवा रंग में रंगा दिखाई दे रहा है। 





जालंधर के मशहूर शक्तिपीठ श्रीदेवी तालाब मंदिर को पूरी तरह से रंग-बिरंगे फूलों, लाइटों की रोशनियों से सजाया गया है। यहां एक लाख 21 हजार भव्य दीपों से दीपमाला जलाई जाएगी। शाम को प्रसिद्ध गायक श्रीराम भजनों पर झूमने को विवश करेंगे। 

राजपुरा में 1500 तो पटियाला में 400 से ज्यादा स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। पठानकोट में 120 एलईडी लगाकर प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह लाइव दिखाया गया। मुक्तसर में पिछले एक माह से खास स्टेज और क्रॉफ्ट तैयार किए गए हैं। यहां भगवान श्रीराम और माता सीता सीधे पुष्पक विमान से स्टेज पर उतरेंगे। इसके लिए क्रेन का सहारा लिया जाएगा। उधर, सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बीएसएफ ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस के चलते पंजाब से सटी भारत-पाकिस्तान की 553 किलोमीटर लंबी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed