{"_id":"0c1ac4f51445480919ed6c8872eaa75a","slug":"ayodhya-ram-mandir-signature-campaign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राम मंदिर चाहिए तो हस्ताक्षर कीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में राम मंदिर चाहिए तो हस्ताक्षर कीजिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 04 Jan 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू महासभा की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए रविवार को रोहतक से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान का शुरुआत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य रमेश मिश्र द्वारा सुखपुरा चौक के नजदीक छोटूराम नगर में किया जाएगा। शनिवार को शिवाजी कॉलोनी में हुई महासभा की बैठक में प्रदेश महामंत्री मदन गुर्जर ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए जन जागरण अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
जनता के हस्ताक्षरों को भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा। हिंदू महासभा इस हस्ताक्षर अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर चलाएगी।
रविवार के बाद जिलेभर में भी राम मंदिर निर्माण के लिए हस्ताक्षर अभियान आरंभ कर दिया जाएगा। इसकी शुरुआत प्रदेश हिंदू महासभा के प्रधान स्वामी कृपा विश्वास ,उप प्रधान योगेश शर्मा करेंगे। बैठक में जिला युवा हिंदू महासभा प्रधान प्रवेश वशिष्ठ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन