फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ayodhya Ram Mandir Construction Issue

'अयोध्या में जरूर बनेगा मंदिर, पहले शांति, फिर क्रांति'

Mon, 05 Jan 2015 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 05 Jan 2015 06:02 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Construction Issue

अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनेगा। वे पहले शांति से अपनी बात रख रहे हैं, यदि सरकार नहीं जागती तो क्रांति का रास्ता अपनाया जाएगा। यह कहना है अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य रमेश मिश्र का।

विज्ञापन


वे यहां अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करने रविवार को रोहतक में पहुंचे थे। सुखपुरा चौक पर छोटूराम नगर से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। महासभा ने एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


अध्यादेश लाना चाहिए और मंदिर बनाना चाहिए
आचार्य मिश्र ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार के पास पूर्ण बहुमत है। वह मंदिर निर्माण के लिए विधेयक पास कर सकती है। केंद्र की मोदी सरकार को अध्यादेश लाना चाहिए और अयोध्या में राम मंदिर बनवाना चाहिए। अयोध्या की आम जनता भी चाहती है कि मंदिर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावा किया कि इसमें मुस्लिम समुदाय की भी सहमति है। लेकिन मंदिर निर्माण में सबसे अधिक समस्या लालू प्रसाद, मुलायम सिंह यादव व मायावती जैसे नेताओं को होती है। भगवान राम का मंदिर तिरपाल में है और उसके फटने पर उसे बदलने के लिए कोर्ट की अनुमति ली जाती है।

अमेरिका नहीं रूस से दोस्ती बढ़ाओ

Ayodhya Ram Mandir Construction Issue

सरकार को अमेरिका परस्त नीति बदलनी चाहिए। अमेरिका ,चीन और पाकिस्तान कभी भी भारत के मित्र नहीं हो सकते। रूस भारत का स्वाभाविक मित्र है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को गणतंत्र दिवस पर आमंत्रित करना गलत है। अमेरिका की एक संस्था ने अभी पिछले दिनों ही आरएसएस को आतंकवादी संगठन की सूची में रखा है।

पीके से हिंदू भावनाओं को ठेस
आचार्य मिश्र ने कहा कि आमिर खान की फिल्म पीके ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। हिंदू महासभा बहू लाओ बेटी बचाओ अभियान से महिलाओं को सम्मान दिलाना चाहती है।

इस अवसर पर योगेश शर्मा, मदन गुर्जर, प्रेम सिंह रापडिया, डॉ. सत्यनारायण वशिष्ठ, जगदीप दत्त, सुमेर सिंह, प्रवेश वशिष्ठ, हीरा लाल, रविंद्र आर्य, सुनील कु मार मलिक, जगबीर सिंह, रवि कुमार, सुरेश वर्मा, सुरजीत नैन, यशदेव और विकास वशिष्ठ मौजूद रहे।

गांधी की नहीं गोडसे की हुई हत्या

Ayodhya Ram Mandir Construction Issue

आचार्य रमेश मिश्र ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रपिता नहीं हैं। हत्या महात्मा गांधी की नहीं, नत्थू राम गोडसे की हुई है। भारत का संविधान 1950 में लागू हुआ था, इससे पूर्व ही महात्मा गांधी की मृत्यु हो चुकी थी। उस समय भारत धर्म निरपेक्ष राष्ट्र नहीं था।

नत्थू राम गोडसे के साथ तत्कालीन सरकार ने अन्याय किया। फांसी की सजा घोषित होने के 15 दिनों के अंदर ही गोडसे को फांसी दे दी गई थी, सफाई देने का मौका ही नहीं दिया गया। गोडसे के जीवन की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

उन्होंने नत्थू राम गोडसे पर बनाई जा रही फिल्म का विरोध करने वालों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि गोडसे के साथ अन्याय को अब सहन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed