फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   awe of Computer teacher CM Avoide visits

कंप्यूटर टीचरों का खौफ, टल गया सीएम का दौरा

Sat, 01 Mar 2014 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Mar 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
awe of Computer teacher CM Avoide visits

कंप्यूटर अध्यापकों के प्रदर्शन के कारण शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पंचकूला दौरा टल गया।

विज्ञापन


सेक्टर-5 स्थित एक होटल में स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशंस की राष्ट्रीय कांफ्रेंस थी, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आना था। जहां यह कार्यक्रम था, उससे चंद कदमों की दूरी पर ही कंप्यूटर अध्यापक सड़कों पर गाड़ियों के शीशे साफ कर विरोध जता रहे थे।

इसलिए किसी भी तरह की फजीहत से बचने के लिए पहले ही सीएम कार्यलय तक इसकी सूचना पहुंचा दी गई, जिसके चलते सीएम कांफ्रेंस में नहीं आए।

हालांकि इस विरोध की वजह से मुख्यमंत्री का दौरा टलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि अब तक एक जगह बैठकर प्रदर्शन कर रहे कंप्यूटर शिक्षकों के कांफ्रेंस स्थल के नजदीक सड़कों पर उतरकर विरोध जताने के कारण ही यह दौरा टाला गया है।
विज्ञापन


अफसरों के आश्वासन पर भी नहीं किया भरोसा
शाम को कंप्यूटर अध्यापकों की एक कमेटी शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिली, जहां से आश्वासन दिया गया कि अध्यापकों की तनख्वाह जारी कर दी गई है।

कंपनी ने जो 24 हजार रुपये सिक्योरिटी ली है, उसकी जांच के लिए कमेटी बैठा दी गई है। हालांकि अध्यापकों ने उनकी बातें नहीं मानी और धरना जारी रखने की बात कही। अध्यापकों का कहना है कि सरकार ठेका प्रथा खत्म कर कंप्यूटर अध्यापकों को अपने अधीन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed