कांग्रेस छोड़ चुके भड़ाना का नया 'विस्फोट'
हालांकि उन्होंने किसी अन्य नेता के नाम का खुलासा नहीं किया। भड़ाना ने कहा कि हमने अपनी बातें रख दी हैं अब कांग्रेस में वापसी की कोई गुंजाइश नहीं है। कांग्रेस के नाम पर अब हमने फुलस्टॉप लगा दिया है।
नहीं रहेगा कोई भी कद्दावर नेता कांग्रेस में
भड़ाना ने कहा है कि कांग्रेस में अब प्रदेश का कोई कद्दावर नेता नहीं टिकेगा। अब कांग्रेस में मुख्यमंत्री हुड्डा के चार साथी बचेंगे और कोई नहीं। भड़ाना अपनी रणनीति शुक्रवार को दिल्ली में तय करेंगे।
दिल्ली में क्षेत्र के लोगों को रणनीति तय करने के लिए उन्होंने बुलाया है। उन्होंने कहा कि उनके समर्थक तय करेंगे कि उनका अगला कदम अब क्या होगा।
पार्टी अध्यक्ष से की थी बात, पर नहीं हुई सुनवाई
भड़ाना ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस तब छोड़ी जब पानी सिर के ऊपर आ गया। हमने अपने नेता और पार्टी अध्यक्ष के सामने बात रखी। जब सुनवाई नहीं हुई तब इस्तीफा भेजा। भड़ाना ने वीरवार को अपने क्षेत्र का दौरा कर अपने समर्थकों से अपनी अगली रणनीति को लेकर राय मशविरा किया।