फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   automatic parking problem

ऑटोमेटिक पार्किंग में जाने वाले ध्यान दें

Wed, 08 Jan 2014 10:51 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Jan 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
automatic parking problem
अगर ऑटोमेटिक पार्किंग में जा रहे है तो याद रखें कि वहां का प्रिंटर खराब है और आपको हाथ से कटी पर्ची मिलेगी।
विज्ञापन



गौरतलब है कि सेक्टर-17 में एंपायर स्टोर की पार्किंग में उद्घाटन होने के बाद से ही पार्किंग का प्रिंटर खराब पड़ा हुआ है। 19 लाख रुपये की लागत से बनी ऑटोमेटिक पार्किंग का प्रिंटर लगातार तीसरे दिन भी खराब रहा। अब इस पर अंगुली उठने लगी है।

लोग इसकी जांच कराने की मांग जोर शोर से उठने लगे हैं। शिकायत पर नगर निगम के इलेक्ट्रिकल विंग ने ऑटोमेटिक पार्किंग में लगा प्रिंटर सोमवार को ठीक कराया गया, लेकिन वह कुछ समय बाद फिर खराब हो गया।
विज्ञापन


आलम यह था कि मंगलवार शाम को एक बार फिर हाथों से घंटों के हिसाब से पर्चियां काटी गईं। नगर निगम कमिश्नर ने इसे ठीक करने के निर्देश इलेक्ट्रिकल विंग को दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग ठेकेदार रंधीर सिंह का कहना है कि बार-बार प्रिंटर खराब हो रहा है। सेक्टर-17 में एंपायर स्टोर के सामने बनी ऑटोमेटिक पार्किंग हर रोज धोखा दे रही है। ठेकेदार का कहना है खराबी की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है।

कोट.....
अधिकारियों को इसे गंभीरता से चेक करना चाहिए, ताकि यह पता चले कि गलती कहां है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
गुरबख्श रावत, पार्षद
 
पार्किंग ठेकेदार के कारिंदों को ट्रेनिंग देनी चाहिए। आखिर प्रिंटर बार-बार क्यों खराब हो रहा है। अधिकारी या पार्र्किंग ठेकेदार को इसकी जांच करनी चाहिए।

राजेश गुप्ता, पार्षद

कोट...

पहले सूचना नहीं थी। वे स्वयं इसको चेक करेंगे। इलेक्ट्रिकल विंग को इसे ठीक कराने के कड़ाई से निर्देश दिए गए हैं। यह देखना होगा कि ठेकेदार की ओर से गलती है या फिर अधिकारियों ने गलती की है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसे गंभीरता से ले रहा हूं।
वीपी सिंह, कमिश्नर, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed