फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   automatic parking_nagar nigam_chandigarh

पार्किंग का ठेका लेना चाहते हैं तो ये जरूर पढ़ें

Sat, 07 Dec 2013 01:51 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 Dec 2013 01:51 PM IST
विज्ञापन
automatic parking_nagar nigam_chandigarh
नगर निगम सेक्टर-17 में शहर की पहली ऑटोमेटिक पार्किंग शुरू करने जा रहा है। निगम ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। पार्किंग के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर है।
विज्ञापन


10 दिसंबर तक इसके फॉर्म मिलेंगे। 12 दिसंबर को टेंडर की टेक्नीकल बिड खोली जाएगी और उसके बाद ही फाइनल ऑक्शन की डेट तय होगी।

सेक्टर-17 में एंपायर स्टोर के सामने वाली पार्किंग और सेक्टर-18 से सेक्टर-17 की ओर से एंट्री करने वाली पार्किंग पर ऑटोमेटिक सिस्टम लगाया जाएगा।

इसमें वाहन पार्क करने से पहले ऑटोमेटिक मशीन से कूपन लेना पड़ेगा और लौटते समय पार्किंग के समय के अनुसार चार्ज देना होगा।

अगर ऑटोमेटिक सिस्टम खराब हो जाता है तो घंटों के हिसाब से फीस पार्किंग फीस नहीं लगेगी और वाहन चालक को केवल पांच पार्किंग शुल्क देना होगा।

हर घंटे के पांच रुपये

ऑटोमेटिक पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के लिए पहले चार घंटे में पांच रुपये देने होंगे। उसके बाद हर एक घंटे के 5 रुपये वसूले जाएंगे।

इसके अलावा टू व्हीलर के लिए पहले चार घंटे के दो रुपये और उसकेबाद हर एक घंटे के भी दो रुपये पार्किंग फीस तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed