{"_id":"735d541955bcc208dce462e301053ac1","slug":"automatic-parking-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"शायद अब ठीक हो जाए ऑटोमेटिक पार्किंग का सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शायद अब ठीक हो जाए ऑटोमेटिक पार्किंग का सिस्टम
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 10 Jan 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की पहली ऑटोमेटिक पार्किंग पर आ रही समस्याओं को खत्म करने के लिए अब नगर निगम ने सख्त रवैया अपना लिया है।
एंपायर स्टोर पार्किंग के बाद अब साहिब सिंह पार्किंग को भी दुरुस्त करने के लिए कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। वीरवार को निगम के इलेक्ट्रिकल और इंजीनियर विभाग के कर्मचारी इसे ठीक करने में जुटे हुए थे।
बीते दिन सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर मुकेश आनंद ने भी मौके का दौरा किया और वहां पर आ रही समस्याओं का जायजा लिया। ऑटोमेटिक पार्किंग की इन समस्याओं को नगर निगम ने गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है।
अभी दो दिन पहले ही एंपायर स्टोर पार्किंग के खराब पड़े प्रिंटर को भी बदला गया। अब साहिब सिंह पार्किंग में खराब पड़े अलाइनमेंट सिस्टम को भी ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
निगम ने पिछले महीने 27 दिसंबर से सेक्टर-17 की दो पार्किंग में करीब 18 लाख रुपये खर्च कर ऑटोमेटिक सिस्टम लगाया था, लेकिन शुरूआत से यह सिस्टम खराब पड़ा है।
साहिब सिंह पार्किंग पर आ रही समस्याओं को जांचने के लिए मैं खुद मौके पर गया था। वहां जो भी समस्या थी, उसे ठीक किया जा रहा है। अब कोई दिक्कत नहीं आ रही है।
मुकेश आनंद, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, नगर निगम