फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   australia ex parliamentry secertery pat formar chandigarh tour

दौड़ कर चंडीगढ़ आएंगे आस्ट्रेलिया के पूर्व संसदीय सचिव

Sat, 13 Feb 2016 10:59 PM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़।
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 13 Feb 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
australia ex parliamentry secertery pat formar chandigarh tour

8 साल तक सिडनी के सांसद और 3 साल तक संसदीय सचिव रहे पैट फार्मर दौड़कर चंडीगढ़ आएंगे। ‘स्पिरिट ऑफ इंडिया रन’ के तहत फार्मर कन्याकुमारी से श्रीनगर तक 4600 किलोमीटर की दूरी 65 दिन में तय करेंगे। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर फार्मर ने कन्याकुमारी से अपनी यह दौड़ शुरू की थी।

विज्ञापन


अंबाला से चंडीगढ़ तक मार्च कर 17 मार्च को फार्मर चंडीगढ़ पहुंचेंगे। रात को यहां रुकने के बाद 18 मार्च को फार्मर चंडीगढ़ से रोपड़ केलिए मार्च शुरू करेंगे। चंडीगढ़ के प्रवेश द्वार पर प्रशासन फार्मर का जोरदार स्वागत करेगा। उनके चंडीगढ़ में आने, रुकने और अन्य तरह की तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


सभी विभागों के बीच सामंजस्य बनाकर इस यात्रा को सफल बनाने केलिए बाकायदा एक नोडल अफसर नियुक्त किया जा रहा है। पर्यटन विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है। पैट चंडीगढ़ पहुंचने पर सुखना लेक और रॉक गार्डन जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी देखेंगे। इस पूरे इवेंट की प्रशासन वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करवाएगा। गृह सचिव अनुराग अग्रवाल तैयारियों पर अधिकारियों के साथ मीटिंग भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल्खा सिंह जैसी हस्तियां भी दौड़ेंगी
पैट फार्मर के साथ ट्राइसिटी की बड़ी हस्तियां भी कुछ किमी तक दौड़ेंगी। प्रशासन मिल्खा सिंह और दूसरी हस्तियों को इसके लिए निमंत्रण भी देगा। सुखना लेक से लेजर वेली सेक्टर-10 तक कुछ नामी लोग दौड़ेंगे। चंडीगढ़ पहुंचने पर पैट फार्मर पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स से बातचीत भी करेंगे।

भारत और आस्ट्रेलिया केबीच संबंध होंगे बेहतर
26 जनवरी को आस्ट्रेलिया अपने राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाता है। जबकि भारत इसे गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है। पैट ने अपनी यात्रा कन्याकुमारी से 26 जनवरी को ही शुरू की थी ताकि दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाया जा सके। पैट के 30 मार्च को कन्याकुमारी पहुंचने के साथ यह यात्रा संपन्न होगी।

पर्यटन को बढ़ावा देना भी इसका लक्ष्य है। खासतौर पर जो विदेशी पर्यटक भारत आएं वह भारत में ट्रैवलिंग का मजा जरूर लें। इसके अलावा गर्ल चाइल्ड की शिक्षा के लिए फंड जुटाना भी इस दौड़ का लक्ष्य है।

कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं पैट
53 वर्षीय पैट फार्मर दौड़ में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकेहैं। इससे पहले वह नॉर्थ पोल टू साउथ पोल, पूरे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम और द मिडल ईस्ट एंड नॉर्थ अमेरिका में दौड़ कर कई रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं। अपने 20 साल केरनिंग करियर में पैट मिलियन डॉलर्स चेरिटी के तौर पर जुटा चुके हैं।


औसत 70-80 किमी. प्रतिदिन दौड़ेंगे पैट
पैट प्रतिदिन औसत 70-80 किलोमीटर दौड़ रहे हैं। वह तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेंगे और यहां से जम्मू-कश्मीर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed