{"_id":"6aac4ee7825290e0ef0892fb","slug":"australia-a-defeated-india-a-to-complete-a-series-clean-sweep-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1126499-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए को हराकर सीरीज पर किया क्लीन स्वीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए को हराकर सीरीज पर किया क्लीन स्वीप
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम ने पीसीए इंटरनेशनल स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में खेले गए तीसरे और टी-20 मुकाबले में भारत ए को 7 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। पहले दो मैच जीत चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अंतिम मुकाबले में भी दबदबा बनाए रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ए ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन बनाए। अनिका लिरॉयड ने 42 गेंदों में 61 रन और कोर्टनी वेब ने 42 गेंदों में 52 रन की शानदार पारियां खेलीं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अहम साझेदारी कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। भारत ए की ओर से गेंदबाजी में सयाली सतघरे और वैश्णवी शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए।
मुकाबले में 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए की शुरुआत तेज रही। दिनेश वृंदा ने 41 गेंदों में 69 रन और तेजल ने 24 गेंदों में 42 रन बनाकर पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े। हालांकि इनके आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई। मध्यक्रम लगातार विकेट गंवाता रहा और टीम 19.5 ओवर में 161 रन पर सिमट गई।
ऑस्ट्रेलिया ए के लिए गेंदबाजी में टायला व्लेमिंक और लिली मिल्स ने तीन-तीन विकेट चटकाए। फ्रेंकी निक्लिन, सियाना जिंजर और हेले सिल्वर-होम्स को एक-एक सफलता मिली। ऑस्ट्रेलिया ए ने सात रन की जीत के साथ सीरीज में क्लीन स्वीप किया।