फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   auspicious day after 25 years for pind daan

कल पिंड दान का शुभ दिन, 25 साल बाद योग

Sun, 11 Oct 2015 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 11 Oct 2015 03:07 PM IST
विज्ञापन
auspicious day after 25 years for pind daan

पितर तर्पण और पिंड दान के लिए 12 अक्तूबर का दिन शुभ है। क्योंकि इस दिन सोमवती अमावस्या पड़ रही है। यह शुभ योग 25 साल बाद बन रहा है। इससे पहले यह योग सन 1990 में बना था।

विज्ञापन


विद्वानों की मानें तो श्राद्ध पक्ष में सोमवती अमावस्या का आना काफी महत्व रखता है। भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र का कहना है कि सोमवती अमावस्या की मान्यता है कि इस दिन तिल के बराबर भी पितरों का तर्पण या श्राद्ध करने से परिवार को सुख समृद्धि और शांति मिलती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया भारत में तीन स्थान हैं हरियाणा के पांडू पिंडारा, उत्तर प्रदेश के कपाल मोचन और बिहार में गया, जहां पितरों का श्राद्ध किया जाता है। उन्होंने बताया कि इन तीन स्थानों में यदि सोमवती अमावस्या को पिंडदान एवं तर्पण किया जाए तो पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवालय पूजक परिषद के कैशियर लाल बहादुर दुबे के अनुसार धर्म शास्त्र कहते हैं कि पितरों को पिंडदान करने वाला गृहस्थ दीर्घायु, यश को प्राप्त करने वाला होता है। पितरों की कृपा से सब प्रकार की समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

पितृपक्ष में पितरों को आस रहती है कि हमारे पुत्र पौत्र पिंड दान करके हमें संतुष्ट कर देंगे। इसी आस से पितृलोक से पितर पृथ्वी पर आते हैं। मृत्यु तिथि के दिन किए श्राद्ध को पार्वण श्राद्ध कहा जाता है।


जय श्रीराम ज्योतिष केंद्र के प्रमुख स्वामी राम बहादुर मिश्र के अनुसार  जिसे किसी की मृत्यु की तिथि का ज्ञान न हो उसका श्राद्ध अमावस्या को करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed