{"_id":"690c04c4b7562804cabb409c87137993","slug":"auctions-for-vip-numbers-for-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी के लिए वीआईपी नंबर चाहते हैं तो आज पहुंचे यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी के लिए वीआईपी नंबर चाहते हैं तो आज पहुंचे यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 12 Apr 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
यूटी प्रशासन के रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की ओर से शनिवार से नई सीरीज सीएच-01-एएक्स के वीआईपी नंबरों की खुली नीलामी कराई जाएगी।
विज्ञापन
0001 से 0100 नंबरों की नीलामी शनिवार को और 0101 से आगे के नंबरों की नीलामी रविवार को होगी। शनिवार को नीलामी होने के कारण आरएलए कार्यालय में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
नीलामी के दौरान लोगों को अपने साथ सेल लेटर की प्रति और रेजीडेंस प्रूफ की कॉपी लानी होगी। रिजर्व प्राइस के लिए पैसे नगद ही जमा होंगे। इस बार ड्रॉफ्ट स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन
इससे पहले आरएलए ने अक्तूबर में सीएच-01-एवी सीरीज और जनवरी में सीएच-01-एडब्लू सीरीज के वीआईपी नंबरों की खुली नीलामी की थी और इसका अच्छा रिस्पांस भी मिला था।
जनवरी में हुई सीएच-01-एडब्लू सीरीज की नीलामी में 0001 नंबर 7 लाख रुपये में एमबीए के छात्र गुरसेवक सिंह ने खरीदा था। इस नीलामी के पहले दिन सभी 100 नंबर नीलाम हो गए थे।