फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auction of Special Kind of Furniture

28 लाख की है कुर्सी और 16 लाख का है सोफा

Sun, 30 Mar 2014 08:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 30 Mar 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
Auction of Special Kind of Furniture
अमेरिका के शिकागो शहर में राइट आक्शन हाउस ने को चंडीगढ़ को डिजाइन करने वाले ली कार्बूजिए के सहयोगी पियरे जेनरे द्वारा डिजाइन किया गया फर्नीचर एक बार फिर लाखों रुपये में नीलाम किए।
विज्ञापन


ये फर्नीचर चंडीगढ़ के सरकारी कार्यालयों के लिए डिजाइन किया गया था। 1953 से 1960 के बीच तैयार किए गए फर्नीचर को वर्षों पहले कबाड़ के भाव बेच दिया गया था।
विज्ञापन


किसकी कितनी लगी बोली...
नीलामी में विधानसभा की एक कुर्सी का एक जोड़ा 45 हजार डॉलर (लगभग 28 लाख रुपये) में नीलाम हुआ। वहीं हाई कोर्ट का एक सोफा 25 हजार डॉलर (लगभग 16 लाख रुपये) में।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा की एक अन्य कुर्सी का जोड़ा 37,500  डॉलर (लगभग 23 लाख रुपये) में नीलाम हुआ। छह कुर्सियों का सेट 55 हजार डॉलर (34 लाख रुपये) में नीलाम हुआ, जबकि एमएलए हॉस्टल का बेंच 12,500 डॉलर (आठ लाख रुपये) में नीलाम हुआ। इससे लगभग तीन लाख डॉलर (1.85 करोड़) मिले।

पीयू की लाउंच चेयर्स को मिले 29 लाख

नीलामी में पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) की लाउंज चेयर्स 47,500 डॉलर (लगभग 29 लाख रुपये) में नीलाम हुई। लाउंज चेयर्स का एक अन्य जोड़ा 21, 250 डॉलर (लगभग 13 लाख रुपये) में नीलाम हुआ।

एक अन्य कुर्सी का जोड़ा 11, 875 डालर (लगभग आठ लाख रुपये) में नीलाम हुआ। साथ ही पीयू के कैफेटेरिया की डाइनिंग टेबल पांच हजार डॉलर (लगभग तीन लाख रुपये) में नीलाम हुआ।

कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर के स्टूल का एक जोड़ा 20,000 डॉलर (लगभग 13 लाख रुपये) में नीलाम हुआ। इसका बिड प्राइस आठ से 12 हजार डॉलर था। एक अन्य स्टूल का जोड़ा 12, 500 डॉलर (लगभग आठ लाख रुपये) में नीलाम हुआ।

कब और कैसे विदेश पहुंचा फर्नीचर
प्रशासन के अधिकारी अभी तक यह पता नहीं लगा पाए हैं कि यह फर्नीचर विदेश तक कब और कैसे पहुंचा और कौन व्यक्ति इसे ले गया। चार महीने में तीसरी बार शहर का हेरीटेज फर्नीचर विदेश में नीलाम हुआ, लेकिन प्रशासन इसे रोक नहीं पा रहा है। पहले भी विदेशों में कई बार चंडीगढ़ का हेरिटेज सामान नीलाम हुआ था।

पहले भी हुई थी नीलामी

अक्तूबर में शिकागो में राइट आक्शन हाउस में हुई नीलामी में पीजीआई के कैफेटेरिया की एक डाइनिंग टेबल 50 हजार डॉलर (लगभग 31 लाख रुपये) में, जबकि लाउंज चेयर का एक पेयर 40 हजार डॉलर (लगभग 25 लाख रुपये) में नीलाम हुआ था।


इसके बाद दिसंबर में हुई नीलामी में असेंबली की कुर्सी का जोड़ा 40,000 डॉलर (25 लाख रुपये) और असेंबली की कुर्सी का एक अन्य जोड़ा 37,500 (23 लाख रुपये) में नीलाम हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed