फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auction of CHB Booths Tomorrow

सीएचबी में बूथ चाहिए तो कल आए यहां

Tue, 04 Feb 2014 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Feb 2014 10:41 AM IST
विज्ञापन
Auction of CHB Booths Tomorrow
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की ओर से चार सालों के बाद बुधवार को लंबे समय से खाली पड़े बूथों की नीलामी कराई जाएगी। यह बूथ लीजहोल्ड बेसिस पर नीलाम होंगे।
विज्ञापन


सीएचबी की ओर से 5 से 7 फरवरी तक कराई जाने वाली नीलामी के लिए अभी तक रिजर्व प्राइस ही घोषित नहीं किया गया है।

सीएचबी को डर है कि अगर पहले रिजर्व प्राइस घोषित कर दिए जाएंगे तो नीलामी में बूथ लेने के लिए खरीददार पहुंचेंगे ही नहीं। ऐसे में सीएचबी इस बार मौके पर ही रिजर्व प्राइस घोषित करेगा।
विज्ञापन


सीएचबी की ओर से शहर के विभिन्न सेक्टरों और मनीमाजरा में खाली पड़े 145 बूथों की नीलामी की जाने है। अगर नीलामी सफल रहती है तो सीएचबी को 50 करोड़ से अधिक का राजस्व मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में लीज होल्ड कामर्शियल प्रापर्टी के लिए खरीददार नहीं हैं। पंचकूला और मोहाली में कामर्शियल प्रापर्टी फ्रीहोल्ड है, लेकिन, वहां भी प्रापर्टी नहीं बिक रही है। ऐसे में सीएचबी के अधिकारी भी इस नीलामी को लेकर काफी चिंतित है।

लीजहोल्ड प्रापर्टी की खरीद पर सर्विस टैक्स भी देना पड़ता है। ऐसे में लीजहोल्ड प्रापर्टी लेने में किसी की रुचि अब नहीं रह गई है।

इस नीलामी में इच्छुक बिडर्स को दो लाख रुपये अर्नेस्ट मनी के तौर पर पहले जमा कराने होंगे। अगर बिड करने वाला व्यक्ति नीलामी की राशि का 25 फीसदी तुरंत जमा नहीं करता है तो अर्नेस्ट मनी जब्त हो जाएगी।

सीएचबी ने दिसंबर, 2009 में इन बूथों की नीलामी की कोशिश की थी, लेकिन एक भी बूथ नीलाम नहीं हो सका था। सेक्टर-38 वेस्ट में 30.31 स्कवेयर यार्ड के बूथ का रिजर्व प्राइस 33.28 लाख था जबकि सेक्टर-49 बी में 24.292 स्कवेयर यार्ड बूथ का रिजर्व प्राइस 35.10 लाख रुपये था।


सेक्टर-51 ए में बूथ का रिजर्व प्राइस 35.08 लाख रुपये था, लेकिन तब एक भी बूथ नहीं बिका। इसके बाद 2012 में सीएचबी ने बूथों की नीलामी करने की जगह बिडर्स से सीलबंद लिफाफे में इन बूथों के लिए बिड आमंत्रित की। बोर्ड को इन 145 बूथों के लिए कुल 30 सीलबंद बिड ही मिले। यह भी सफल नहीं हो सका था।

कहां कितने बूथ

मनीमाजरा - 71
सेक्टर-38 (वेस्ट) - 7
सेक्टर-40 ए - 2
सेक्टर-49 बी - 8
सेक्टर-51 ए - 24
कजेहड़ी - 33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed