फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auction of 145 Booths by CHB

145 बूथों की नीलामी, बिके केवल दो

Wed, 05 Feb 2014 01:18 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Feb 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
Auction of 145 Booths by CHB
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की ओर से आज 145 बूथों की नीलामी कराई गई, जो पूरी तरह से फ्लॉप रही। नीलामी में केवल दो ही बूथ बिक सके।
विज्ञापन


एक बूथ मनीमाजरा में 60 लाख 25 हजार रुपए में खरीदा गया। इसे रमेश और संजय मट्टू नामक दो भाइयों ने खरीदा। एक बूथ सेक्टर-38 वेस्ट में बिका। इसे मैक्स हॉस्पिटल की डॉक्टर प्रीति जिंदल ने 61 लाख 13 हजार रुपए में खरीदा।

सीएचबी ने इससे पहले दिसंबर, 2009 में इन बूथों की नीलामी की कोशिश की थी, लेकिन एक भी बूथ नीलाम नहीं हो सका था।

सेक्टर-38 वेस्ट में 30.31 स्कवेयर यार्ड के बूथ का रिजर्व प्राइस 33.28 लाख था जबकि सेक्टर-49 बी में 24.292 स्कवेयर यार्ड बूथ का रिजर्व प्राइस 35.10 लाख रुपये था।
विज्ञापन


सेक्टर-51 ए में बूथ का रिजर्व प्राइस 35.08 लाख रुपये था, लेकिन तब एक भी बूथ नहीं बिका। इसके बाद 2012 में सीएचबी ने बूथों की नीलामी करने की जगह बिडर्स से सीलबंद लिफाफे में इन बूथों के लिए बिड आमंत्रित की। बोर्ड को इन 145 बूथों के लिए कुल 30 सीलबंद बिड ही मिले। यह भी सफल नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने बूथ थे
मनीमाजरा - 71
सेक्टर-38 (वेस्ट) - 7
सेक्टर-40 ए - 2
सेक्टर-49 बी - 8
सेक्टर-51 ए - 24
कजेहड़ी - 33

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed