{"_id":"f12f1d0786ff4d13eb42b755eab62474","slug":"auction-for-vip-vehicle-number-in-rla-on-24-october-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ियों के लिए वीआईपी नंबर चाहते हैं तो पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ियों के लिए वीआईपी नंबर चाहते हैं तो पढ़ें
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 13 Oct 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-17 स्थित चंडीगढ़ रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर की नई सीरीज जारी करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
आरएलए से मिली जानकारी के अनुसार 24 और 25 अक्तूबर को आरएलए दफ्तर में वीआईपी नंबरों की ऑक्शन होगी। आरएलए वाहनों के लिए सीएच-01-बीई नई सीरीज के नंबरों की बोली लगाएगा। 24 अक्तूबर को 0001 से 100 तक के नंबरों की बोली लगेगी।
विज्ञापन
25 अक्तूबर को 0101 से 9999 नंबरों की ऑक्शन होगी। आरएलए अधिकारियों के अनुसार बोली सेक्टर-17 दफ्तर में सुबह 9.30 बजे शुरू होगी। ऑक्शन में हिस्सा लेने के इच्छुक लोगों को सेल लेटर (फार्म नंबर-21) और चंडीगढ़ का रेजिडेंट प्रूफ, वीआईपी नंबर का रिजर्व प्राइज जमा करना होगा।
विज्ञापन
आवेदन फॉर्म आरएलए की वेबसाइट http://chdtransport.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। वीआईपी नंबरों की बोली के बारे में आरएलए हेल्पलाइन नंबर 0172-2700341 पर वर्किंग ऑवर में संपर्क कर सकते हैं।