{"_id":"5832802e4f1c1b9c28b39c01","slug":"atul-maheshwari-scholarship-exam-in-karnal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृतिः ऊंची उड़ान के सपने संजोकर दी गई परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृतिः ऊंची उड़ान के सपने संजोकर दी गई परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Mon, 21 Nov 2016 02:31 PM IST
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति एग्जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2016 के दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को 27 शहरों के 34 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। 9वीं से 12वीं कक्षा के 25 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा दी। इस दौरान परीक्षार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
कई जगह पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने परीक्षा का निरीक्षण किया और बच्चों का हौसला बढ़ाया। विद्यार्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए दो जगह दो चरणों में परीक्षा करानी पड़ी। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है।
एडमिट कार्ड ऑनलाइन भेजे गए थे। परीक्षा का परिणाम जल्द ही अमर उजाला और foundation.amarujala.com पर घोषित कर दिया जाएगा। इससे पहले 13 नवंबर को पहले चरण की परीक्षा में 24 शहरों के 32 केंद्रों पर संपन्न हुई थी, जिसमें 37 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
अलीगढ़, बांदा, बरेली, बस्ती, बुलंदशहर, चंबा, देहरादून, देवरिया, धर्मशाला, एटा, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, हरिद्वार, जौलान, झांसी, कानपुर, करनाल, कोटद्वार, रेवाड़ी, रोहतक, रुड़की, शाहजहांपुर, शिमला और सिरनौर।

करनाल में 198 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दी
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति एग्जाम
रविवार को काछवा रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल में कराई गई। मन में ऊंची उड़ान के सपने संजोकर उत्साह और जोश के साथ 198 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में जज्बा और जुनून नजर आया। सुबह नौ बजे से ही परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। विद्यालय प्रबंध द्वारा परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
गेट पर प्रवेश पत्र देखने के बाद ही सभी परीक्षार्थियों को साढ़े दस बजे केंद्र में जाने की एंट्री दी गई। वहीं, परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चली। परीक्षा के लिए दो वर्ग बनाए गए थे, जिनमें एक वर्ग में 9वीं व दसवीं कक्षा के बच्चे शामिल थे। वहीं दूसरे वर्ग में 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा देने के लिए आए सभी विद्यार्थियों ने अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई इस पहल की सराहना की। परीक्षा को आयोजित करवाने में स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर कुलजिंद्र मोहन सिंह बाठ, उपप्रधानाचार्य वीना शर्मा, अंजू कपूर, हरप्रीत कौर, ज्योति कुकरेजा, एमजे लूथरा और पवन कुमार ने अपना विशेष योगदान दिया।