फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attention on the broken wall of the sports ground front Shivalik Garden

शिवालिक गार्डन के सामने बने खेल मैदान की दीवार टूटी पर नहीं है ध्यान

Wed, 29 Jul 2020 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
attention on the broken wall of the sports ground front Shivalik Garden
मनीमाजरा। शिवालिक गार्डन के सामने बने खेल के मैदान की दीवार पिछले 6 महीने से टूटी पड़ी है। इसे बनाने का जिम्मा हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के पास है, लेकिन हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट का स्टोर-कम-ऑफिस जहां से दीवार टूटी है, उसके सामने शिवालिक गार्डन के अंदर ही है। इसके बावजूद विभाग इसे बनाने की जहमत नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ यूथ एसोसिएशन के प्रधान अंकित अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने कई बार हॉर्टिकल्चर विभाग के जेई को दीवार को बनाने के लिए कहा, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिलता रहा है। समाजसेवी रामेश्वर गिरि ने कहा कि एंट्री गेट के पास दीवार कुछ महीने पहले ही किसी गाड़ी वाले ने टक्कर मारकर तोड़ दी है, लेकिन इससे पहले भी हॉर्टिकल्चर के स्टोर-कम-ऑफिस के गेट के बिल्कुल सामने दीवार का थोड़ा का हिस्सा पिछले टूटा पड़ा है, जिसे बनाना तो दूर विभाग के कर्मचारी मुड़कर भी नहीं देखते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिवालिक गार्डन में करीब 80 से ज्यादा कर्मचारी तैनात हैं, वे क्या करते हैं, यह किसी को नहीं पता है। हॉर्टिकल्चर विभाग की ओर से पिछले एक साल से कोई काम नहीं किया जा रहा है। शिवालिक गार्डन में गंदगी की भरभार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed