फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attempts to send home failed .. Hostel warden too tired, students said - will go after exams

घर भेजने के प्रयास विफल.. हॉस्टल वार्डन भी थके, छात्र बोले- परीक्षा देकर ही जाएंगे

Mon, 13 Jul 2020 09:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Attempts to send home failed .. Hostel warden too tired, students said - will go after exams
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों में रह रहे छात्रों को घर भेजने के प्रयास विफल होते जा रहे हैं। वार्डन भी अब थक गए हैं। सिर्फ 10-15 ही छात्र घर गए, बाकी ने साफ कह दिया है कि वे परीक्षा देकर ही जाएंगे। अब पीयू छात्रों को घर भेजने के लिए दूसरे तरीके अपनाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

पीयू के 20 हॉस्टलों में लगभग 140 छात्र रह रहे हैं। किसी हॉस्टल में पांच तो किसी में दस छात्र निवास कर रहे हैं। पीयू का बिजली का किराया प्रतिमाह लाखों में आ रहा है। इससे पीयू की नींद उड़ी हुई है। लगातार खर्च बढ़ रहा है। पीयू ने छात्रों को यह भी संदेश भिजवा दिया है कि उन्हें जुलाई से किराया देना होगा। इसके अलावा कोरोना का डर आदि बातें भी छात्रों को बताई गई। 40 से 50 छात्र घर जाने को भी तैयार हो गए थे, लेकिन इस बीच यूजीसी की गाइड लाइन सामने आ गई। अब छात्रों ने वार्डन से कह दिया है कि उन्हें परेशान न किया जाए। अब वह परीक्षा देकर ही घर को जाएंगे। उनका तर्क है कि घर गए और लॉकडाउन लग गया तो फिर वह पीयू नहीं आ पाएंगे। ऐसे में छात्रों को इस समय स्वतंत्र रहने देना चाहिए। पीयू भी नए नए तरीके निकाल रहा है। सूत्रों का कहना है कि पीयू पड़ोसी राज्यों के छात्रों को घर भेजकर ही दम लेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed