फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attempted to influence election, case filed against 13

हरियाणा विस चुनाव: मतदान प्रभावित करने का प्रयास, 13 के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 22 Oct 2019 09:01 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 22 Oct 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
Attempted to influence election, case filed against 13
मतदान करने जाते मतदाता - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान कानून व्यवस्था भंग होने की कोई बड़ी घटना तो नहीं हुई, लेकिन चुनाव में कुछ स्थानों पर प्रभावित करने का प्रयास किया गया। चुनाव प्रभावित करने की शिकायतों पर पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं। राज्य में कुल 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें नूंह में 7, रोहतक में 4 तथा नारनौल क्षेत्र में 2 एफआईआर दर्ज हुई हैं। एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था नवदीप सिंह विर्क ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि मतदान प्रतिशत का अंतिम आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। चुनाव प्रक्रिया में कार्यरत करीब सवा लाख अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा लगभग 75 हजार पुलिसकर्मियों का उन्होंने धन्यवाद जताया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता हैं, जिनमें से लगभग 66 फीसदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिन स्थानों से खिड़की के पास ईवीएम मशीन होने की शिकायत मिली थी, उस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मशीनों को खिड़की से दूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनर्मतदान की कहीं से मांग नहीं

सीईओ ने बताया कि अभी तक किसी भी व्यक्ति ने पुनर्मतदान करवाने की मांग नहीं की है, न ही कोई इस तरह की शिकायत आई है। अगर किसी व्यक्ति की शिकायत आती है तो पहले इस मामले को संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर व ऑब्जर्वर की जांच-पड़ताल और स्वीकृति के बाद अंतिम मंजूरी के लिए भारत निर्वाचन आयोग के पास भेजा जाएगा।

'पुलिस ने निष्क्रिय किए मतदान प्रभावित करने के प्रयास'

हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने कहा कि सभी 90 सीटों पर संबंधित एसपी, डीएसपी और एसएचओ ने मतदान प्रक्रिया को बाधित करने के सभी प्रयासों को प्रभावी कार्रवाई व सुबह से ही की जा रही गश्त के चलते निष्क्रिय कर दिया।


उन्होंने मतदान के दौरान भयमुक्त वातावरण प्रदान कर चुनाव के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हरियाणा पुलिस और अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों की भी सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed