फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attempted to burn wife, mother-in-law and daughter by pouring diesel

Chandigarh News: पत्नी, सास और बेटी पर डीजल डालकर जलाने की कोशिश

Sat, 06 May 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Attempted to burn wife, mother-in-law and daughter by pouring diesel
मोहाली। नशा करने के आदी एक व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से पत्नी, सास व बेटी पर डीजल डालकर उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की। गनीमत रही कि गाली-गलौज सुनकर नशेड़ी व्यक्ति के बड़े भाई ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचा लिया। इस बीच दोनों भाइयों में हाथापाई हो गई। इस मारपीट में नशेड़ी भाई ने बड़े भाई के सिर पर वार दिया। इस कारण उनके सिर पर चोट लग गई और उन्हें टांके लगाने पड़े। इस मामले में सोहाना थाना पुलिस ने मंजीत कौर की शिकायत पर उसके पति कर्मजीत सिंह निवासी गांव चाऊमाजरा पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंजीत कौर (47) ने बताया कि 1993 में कर्मजीत सिंह से उसकी शादी हुई थी। उसका पति नशा करने का आदी है और नशे में अक्सर उससे झगड़ा करता था। गृह क्लेश के चलते वह अपने लड़के दविंदर सिंह व अपनी लड़की मनप्रीत कौर के साथ अलग रहने लग पड़ी थी। उनके ताया का लड़का बीमार होने के चलते उनकी मां जसवीर कौर उनके घर रहने आई हुई थी। इस बीच तीन मई को रात करीब साढ़े आठ बजे उसका पति कर्मजीत सिंह घर पर आया जिसने हाथ में डीजल की कैनी पकड़ी हुई थी। उसने आते ही पहले उनके साथ झगड़ा किया और बाद में उसने जान से मारने की नीयत से बेटी मनप्रीत कौर, उसकी मां जसवीर कौर और उस पर डीजल डाल दिया। कर्मजीत ने आग लगाने के लिए जैसे ही माचिस निकाली तो उन्होंने शोर मचा दिया। इसी बीच शोर सुनकर उनके जेठ इंदरजीत सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कर्मजीत से माचिस छीनने की कोशिश की तो दोनों में हाथापाई हो गई। इस बीच कर्मजीत सिंह ने उनके सिर पर डंडे से वार कर दिया जिसमें इंदरजीत सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। जब उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया तो आरोपी कर्मजीत सिंह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed