{"_id":"63a8ad2574e34353c630ad8a","slug":"attempt-to-cheat-by-sending-message-of-disconnection-of-electricity-connection-chandigarh-news-pkl4724686119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बिजली कनेक्शन काटने का मैसेज भेज ठगी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बिजली कनेक्शन काटने का मैसेज भेज ठगी की कोशिश
विज्ञापन
चंडीगढ़। घरों में अक्तूबर-नवंबर के बिजली बिल पहुंचने शुरू हो गए हैं। इसके साथ साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं कि अगर उन्होंने बिजली का बिल जमा नहीं कराया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। बिल जमा कराने के लिए कुछ लोगों को एक लिंक भेजा जा रहा है, जबकि कुछ को मोबाइल नंबर पर संपर्क करने को कहा जा रहा है। यह साइबर ठगी का नया तरीका है, जिससे बिजली विभाग ने लोगों को सावधान रहने को कहा है।
साइबर ठग नए-नए तरीकों से लोगों को फंसाने की ताक में रहते हैं। अब उन्होंने बिजली के बिल को हथियार बनाया है। मलोया में रहने वाले राजन कुमार के मोबाइल पर शनिवार को एक मैसेज आया। मैसेज पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) नाम की आईडी से था। उसमें लिखा था कि उन्होंने बिजली का बिल नहीं भरा है, इसलिए उनका बिजली का कनेक्शन आज रात को काट दिया जाएगा। इससे बचने के लिए उन्हें मैसेज में दिए गए नंबर पर कॉल करने को कहा गया। राजन कुमार ने बताया कि उन्होंने जब उस नंबर पर कॉल किया तो कहा गया कि वह प्ले स्टोर से एक एप डाउनलोड करें, जिसमें उनके बिजली बिल से संबंधित सभी तरह की जानकारियां होंगी और उसी के माध्यम से बिल भरना होगा। समय रहते राजन समझ गए कि ये साइबर ठग हैं इसलिए उन्होंने उस मोबाइल एप को डाउनलोड नहीं किया और तुरंत विभाग को इसकी जानकारी दी।
बिजली विभाग ने लोगों को किया सावधान, ई-संपर्क पर जाकर जमा कराएं बिल
चंडीगढ़ बिजली विभाग ने लोगों को कई बार सावधान किया है। विभाग के अनुसार वह कभी भी बिजली कनेक्शन काटने का मैसेज लोगों के मोबाइल पर नहीं भेजते हैं और न किसी का अचानक ऐसे कनेक्शन काटा जाता है। कोई बिल नहीं भरता है तो जुर्माना लगाकर अगले माह उसे बिल जारी किया जाता है। वैसे भी चंडीगढ़ में रहने वाले लोगों को पीएसपीसीएल की तरफ से क्यों मैसेज आएगा। इससे ही लोगों को समझ जाना चाहिए कि ये फर्जी है। ऐसे भ्रामक मैसेज के चक्कर में लोग न आएं। लोगों को बिल भरना है तो वह संपर्क केंद्र में जाकर या ई-संपर्क केंद्र की वेबसाइट व मोबाइल एप के माध्यम से ही बिल जमा कराएं। कहा कि ऐसे मैसेज को न खोलें और तत्काल डिलीट कर दें। फोन पर अपनी गोपनीय बैंक की जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन
बिल घर पहुंचते ही आने लगते हैं ठगी के मैसेज, कई गंवा चुके हैं लाखों
सितंबर माह के आखिर में जैसे ही बिजली के बिल पहुंचे थे, ठग भी सक्रिय हो गए थे। बिजली कनेक्शन काटने का डर दिखाकर कई लोगों के साथ ठगी हुई थी। 21 सितंबर को सेक्टर-37 बी में रहने वाले पी. सिद्धंबरी के खाते से 85 हजार रुपये कट गए थे जबकि सेक्टर-38 वेस्ट के सरबजीत सिंह के खाते से 81 हजार 590 रुपये कट गए। दोनों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके पास बिजली का बिल भरने के लिए एक व्यक्ति का कॉल आया और उन्हें क्विक सपोर्ट मोबाइल एप डाउनलोड करने को कहा। वह बातों में आ गए और एप को डाउनलोड कर लिया। इसके बाद थोड़ी देर बाद ही खाते से पैसे कट गए।